Scrollup

नई दिल्ली, 3 सितंबर, 2019

दिल्ली की जनता जन संवाद यात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है : गोपाल राय

  • सभी संवाद कार्यक्रमों में खुलकर जनता भाजपा का विरोध कर रही है : गोपाल राय
  • ‘आई लव केजरीवाल’ कैंपेन बहुत तेजी से दिल्ली में फैलता जा रहा है : गोपाल राय

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 1 सितंबर से आम आदमी पार्टी के द्वारा पूरी दिल्ली में जनसंवाद यात्रा शुरू की गई थी। बीते दो दिनों की जनसंवाद यात्राओं में जनता की ओर से अपार समर्थन मिल रहा है। इन जन संवाद यात्राओं में बढ़-चढ़कर दिल्ली की जनता हिस्सा ले रही है।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में हम मुख्य रूप से 11 प्रश्न जनता के समक्ष रखते हैं। यह प्रश्न निम्न प्रकार से हैं….

1.1993 में चुनाव के बाद दिल्ली के लोगों ने सबसे पहले भाजपा को पांच साल सरकार चलाने का मौका दिया । भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री ने मिलकर जनता के लिए कौन से अच्छे काम किए ?

  1. उसके बाद कांग्रेस की 15 साल सरकार रही ।कांग्रेस की सरकार द्वारा 15 साल में जो अच्छे काम हुए क्या आप बता सकते हैं ?
  2. बीते साढ़े चार साल में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए कोई अच्छा काम किया ?

4.भाजपा के 5 साल के 3 मुख्यमंत्री, कांग्रेस के 15 साल की 1 मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल में से किसने दिल्ली की जनता के लिए सबसे ज़्यादा काम किए ?

  1. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बिजली-पानी फ्री कर दिया। भाजपा इसका विरोध कर रही है। क्या भाजपा का विरोध करना सही है ?
  2. अगर पांच साल पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री न बनते तो क्या ये सारे काम हो पाते?
  3. अरविंद केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री न बने तो क्या आगे भी बिजली ,पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य फ्री रह पाएंगे ?
  4. कुछ लोग आज कल पार्कों में घूम-घूम कर बोल रहे हैं कि अगर ऊपर-नीचे और बीच में तीनों जगह एक ही पार्टी की सरकार हो जाये तो झगड़े खत्म हो जाएंगे और काम ज्यादा होगा। आप क्या सोचते हैं ?

9.हमारे बगल में एक तरफ हरियाणा है, जहां ऊपर-नीचे और बीच में एक ही पार्टी की सरकार है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश है, वहाँ भी ऊपर-नीचे और बीच में एक ही पार्टी की सरकार है। वहाँ जनता के कामों की क्या हालत है, वो आप जानते है। क्या आप दिल्ली को ऊपर-नीचे और बीच में एक ही पार्टी को लाकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसा बनाना चाहते हैं ?

  1. क्या दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री बनने के लिए कोई चेहरा है ?

11.आप में से कितने लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं ?

गोपाल राय ने कहा कि इन सभी प्रश्नों में सबसे अधिक चर्चा जिस प्रश्न पर होती है, जिसको लेकर बहुत अधिक मात्रा में लोग अपना अपना मत रखते हैं, वह प्रश्न है बिजली और पानी का मुद्दा। बिजली और पानी वाले प्रश्न पर सबसे ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और दिल्ली की जनता दिल्ली सरकार द्वारा 200 यूनिट मुफ्त बिजली और पानी के बकाया बिलों को माफ करने के निर्णय के पक्ष में है। भाजपा जो दिल्ली सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रही है जनता खुले मंच से इसके लिए भाजपा का विरोध कर रही है। सभी संवाद कार्यक्रमों में खुलकर जनता भाजपा का विरोध कर रही है।

गोपाल राय ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तीनों नेताओं को आमंत्रण देता हूं कि वह हमारे जनसंवाद कार्यक्रम में आएं और इस संबंध में अपने विचार भी रखें। उन्होंने कहा कि मुखर्जी नगर में भाजपा नेता विजय गोयल द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे जी संवाद करने के लिए पहुंचे, तो उनके साथ भाजपा के लोगों ने बदतमीजी की। परंतु हम भाजपा के नेताओं को आमंत्रित करते हैं, वह हमारे मंच पर आएं, हम उन्हें माइक भी देंगे, उन्हें बोलने का मौका भी देंगे और वह जनता के सामने बिजली और पानी के मुद्दे पर अपना पक्ष रखें। आम आदमी पार्टी भी अपना पक्ष रखेगी और जनता के बीच से जो प्रतिक्रियाएं आएंगी उससे साफ हो जाएगा कि जनता किसके साथ है।

आई लव केजरीवाल कैंपेन बहुत तेजी से दिल्ली में फैलता जा रहा है

जनसंवाद कार्यक्रम के साथ साथ एक और कैंपेन ‘आई लव केजरीवाल’ भी चलाया जा रहा है। जो लोग भी जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोबारा से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है, और जो मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उन मंडल प्रभारियों के द्वारा और इन जुड़े हुए लोगों के द्वारा आई लव केजरीवाल का एक पर्चा जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आई लव केजरीवाल का कैंपेन ऑटो रिक्शा वालों द्वारा शुरू किया गया और यह कैंपेन बहुत तेजी से दिल्ली में फैलता जा रहा है। जनता की ओर से मिली सकारात्मक जानकारियों के आधार पर इस कैंपेन को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया और अब यह कैंपेन मंडल प्रभारियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम चल रहा है।

इस कैंपेन को और अधिक व्यापक बनाने हेतु पार्टी ने एक नंबर 9871010101 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति जो इस कैंपेन का हिस्सा बनना चाहता है वह इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस कैंपेन का हिस्सा बन सकता है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir