Scrollup

नई दिल्ली, 04 अप्रैल 2024

केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में कैंडल मार्च निकाला। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी महाबल मिश्रा की अगुवाई में विकासपुरी विधानसभा के विधायक महेंद्र यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विकासपुरी में कैंडल मार्च निकालकर केंद्र के तानाशाह रवैए पर विरोध जताया। वहीं, नई दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी और विधायक सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर में कैंडल मार्च निकाला।

महाबल मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया वो बेहद शर्मनाक है। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादती ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती। जिस तरह से भाजपा ने केंद्र में रहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक षड्यंत्र के तहत जेल में भेजा है वो उनकी निम्न स्तर की मानसिकता को दर्शाता है। आप प्रत्याशी ने कहा कि सच तो ये है कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली की जनता को फ्री बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा का लाभ पहुंचाया वो भाजपा के लिए सरदर्द बन गया है। अब उनका ये खेल नहीं चलेगा, जनता सब समझ चुकी है। दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ षड्यंत्र के तहत जो खेल खेला जा रहा है उसका जवाब भी जनता अपने वोट की ताकत से देगी।

महाबल मिश्रा ने आगे कहा कि ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग की वजह से भाजपा की तानाशाह सरकार ने संजय सिंह को जेल में भेजा था। सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आप सांसद संजय सिंह की जमानत तो एक छोटी सी जीत है, अभी तो पूरी लड़ाई बाकी है। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द दिल्ली की 2 करोड़ जनता को न्याय मिलेगा और अरविंद केजरीवाल जी भी जेल से बाहर होंगे।

नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल जी की गिरफ्तारी से दिल्ली के लोगों में बहुत गुस्सा है। दिल्ली की जनता उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती है। सभी ने संकल्प लिया है कि इस चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ वोट से इस तानाशाही का जवाब देंगे। अरविंद केजरीवाल जी का एकमात्र दोष यह है कि उन्होंने दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतरीन काम किया और अब वह पूरे देश में इसे दोहराना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में मशाल यात्रा निकाल रही है। आम आदमी पार्टी का यह कैंडल मार्च बदलाव की नई क्रांति आने का संकेत है

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia