Scrollup

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2024

वॉकथॉन ‘वॉक फॉर केजरीवाल कार्यक्रम के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी दिल्ली एकजुट हो गई। ‘‘आप’’ की यूथ विंग ने ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत इसका आयोजन किया था। देशबंधु कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी, राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के साथ ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सोमनाथ भारती व सहीराम पहलवान भी पहुंचे। लोग ‘जेल का जवाब वोट से’ लिखी पीली टी-शर्ट पहने थे और हाथों में ‘‘आप’’ का झंडा लिए थे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा की वॉशिंग मशीन भी लगाई थी। सौरभ भारद्वाज ने लोगों को बताया कि कैसे भाजपा की इस वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद भ्रष्टाचारियों के सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने प्रतीक स्वरूप नामचीन चार भ्रष्टाचारियों को वॉशिंग मशीन में डाला और कुछ देर धुलने के बाद वो शुद्ध होकर बाहर आ गए। चूंकि अब वो भाजपा में शामिल हो चुके थे। इसलिए भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री बना दिया, किसी के मुकदमें खत्म कर दिए और किसी को टिकट दे दिया।

वॉकथॉन के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जिस तरह से जेल भेजा गया है, उसके विरोध में दिल्लीवाले ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन चला रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी के यूथ विंग ने एक वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें साउथ दिल्ली और नई दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक शुगर के मरीज की इंसुलिन रोकी गई। उनको मारने की कोशिश की गई। उन्हें अपने परिवार और सांसदों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जाहिर सी बात है कि अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो टूटने वाले नहीं हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यहां एक वॉशिंग मशीन भी लगाई गई थी, जो बीजेपी की वॉशिंग मशीन है। इसके अंदर अगर आप किसी भी भ्रष्टाचारी नेता को डालेंगे तो वो साफ-सुथरा धुलकर बाहर आएगा। जो मशीन दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी नहीं बना पाए, वो मशीन भाजपा के लोगों ने बना ली है। यह मशीन बहुत ही अदभुत उपकरण है। लोग इसको ढूंढ रहे हैं कि यह कौन सी मशीन है कि जिनको भाजपा ने भ्रष्टाचारी बताया, जिन लोगों के खिलाफ अभियान चलाया, उन लोगों को भाजपा की इस वॉशिंग मशीन में डाला जाता है तो वो बेदाग होकर बाहर निकलते हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं का दुख समझा जा सकता हैं कि उन्होंने छह महीने तक हिमंता बिश्वा सरमा के खिलाफ कैंपेन चलाया, बुकलेट बांटी कि हिमंता बिश्वा सरमा ने वाटर और शारदा घोटाला कर दिया, वो भ्रष्टाचारी हैं, उनको सत्ता से हटाया जाए। भाजपा हिमंता बिश्वा सरमा को जेल में डालने की बात करती थी। लेकिन जब वो भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुल गए तो बिल्कुल शुद्ध हो गए और अब असम के मुख्यमंत्री हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री परेशान हैं और बीजेपी घबराई हुई है। उनकी कैंपेन में यह घबराहट रोज झलक रही है। जब कैंपेन शुरु हुआ था, तब प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 2048 में ये करूंगा, मेरा 20 साल का रोड मैप है। वो बता रहे थे कि मैं 400 पार जाने बाद किस तरह से देश को आगे ले जाऊंगा। भाजपा का नारा था 400 पार। भाजपा ने कहा कि संविधान को बदलेंगे। ये लोग 2024 की तो बात ही नहीं कर रहे हैं, सीधे 2048 की बात कर रहे हैं। भाजपा ने अगले 25 साल का पूरा रोड मैप बताते हुए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। लेकिन अब प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अगर विपक्षी पार्टियों आ जाएंगी तो ऐसा हो जाएगा, वैसा हो जाएगा। यानि प्रधानमंत्री को अब दिख रहा है कि इस बार विपक्षी पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं और यह पूरे देश को समझ में आ रहा है।

वहीं, “आप” की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि इस वॉकथॉन के माध्यम से दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने आए हैं। बीजेपी ने सोचा था कि वो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगी तो आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं कर पाएगी। लेकिन आज आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं कर रही है, बल्कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव लड़ रहे हैं और दिल्ली के लोग चुनाव जीतेंगे।

आतिशी ने कहा कि यह बीजेपी की बौखलाहट है, जो उनकी भड़भड़ाहट में दिख रही है। उन्हें यह उम्मीद थी कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालेंगे तो आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं कर पाएगी, लेकिन जो जन सैलाब पूर्वी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल के रोड शो में उमड़ा, जितनी भारी संख्या में लोग अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए अपने घरों से निकले, उससे बीजेपी की नींद उड़ गई है। बीजेपी को पता चल गया है कि इस बार वो दिल्ली की सातों सीटें हारने वाले हैं। इसलिए उनकी सभी टिप्पणियां उनकी हैरनी और परेशानी को दिखाती हैं।

लोगों ने जाना भ्रष्टाचारियों को कैसे शुद्व बनाती है भाजपा की वॉशिंग मशीन

वॉकथॉन के दौरान आम आदमी पार्टी ने प्रतीक स्वरूप भाजपा की वॉशिंग मशीन रखी गई थी, जिसमें भ्रष्टाचारियों के सारे पाप धुल जाते हैं और वो पूरी तरह शुद्ध होकर बाहर निकलते हैं। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक के रूप में एक व्यक्ति को खड़ा किया, जो भ्रष्टाचार में सिर से पांव तक डूबा हुआ है और वो बहुत दुखी है, क्योंकि पूरी भाजपा उसको भ्रष्टाचारी कह रही है। उसके पीछे ईडी सीबीआई पड़ी हुई और उसका परिवार भी दुखी है। वह व्यक्ति भाजपा के वॉशिंग मशीन में धुलकर शुद्ध होने के लिए लाइन में लगा हुआ है। सौरभ भारद्वाज ने उस व्यक्ति को वॉशिंग मशीन में डाल दिया। कुछ देर तक भाजपा की वॉशिंग मशीन में प्रतिक उस स्वरूप भ्रष्टाचारी व्यक्ति की धुलाई की गई और फिर वो शुद्ध होकर भाजपा के रंग में बाहर निकला। भ्रष्टाचार का दाग मिटने ही भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बना दिया। क्योंकि उसने भाजपा को ज्वाइन कर लिया है।

इसी तरह प्रतीक के तौर पर अजीत पवार को सामने लाया गया। वो भी भ्रष्टाचार का आरोप लगने से बहुत दुखी हैं। उनके बारे खुद प्रधानमंत्री ने कहा था कि महाराष्ट्र के अंदर एनसीपी के अजीत पवार ने 70 हजार करोड़ का कोऑपरेटिव घोटाला किया। भाजपा ने अजीत पवार के लिए जेल में चक्की पिसिंग-पिसिंग कहा था। जब तक एनसीपी में थे, तब तक वो दुखी थी। सौरभ भारद्वाज ने प्रतीक स्वरूप अजीत पवार को भाजपा की वॉशिंग मशीन में डाला और मशीन को स्वीच ऑन कर दिया। कुछ देर तक वॉशिंग मशीन में अजीत पवार की धुलाई हुई। इसके बाद वो भी धुलकर शुद्ध होकर भाजपा के रंग में बाहर निकले। फिर भाजपा ने इनके उपर से 26 हजार करोड़ का मुकदमा खत्म कर दिया।

सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक के तौर पर एक अन्य भ्रष्टाचारी को बुलाया। उसने अपना नाम प्रवीन जिंदल बताया। हालांकि उसका असली नाम रवि जिंदल है, लोग पहचान न जाएं, इसलिए उसने अपना नाम बदल दिया है। इनके उपर कोयला घोटाले का आरोप था। इनके बारे में कहा जाता था कि इन्होंने हजारों करोड़ रुपए का कोयला घोटाला किया है। पहले ये कांग्रेस में हुआ करते थे। अब वो शिक्षा मंत्री बनने के लिए भाजपा में आ गए हैं। भाजपा में आने से पहले उनको भी वॉशिंग मशीन में भेजा गया। कुछ देर धुलने के बाद वो भी साफ सुथरा होकर बाहर आए। भाजपा ने उनको टिकट देकर भरोसा दिया है कि पहले चुनाव जीतो, फिर शिक्षा मंत्री बनाएंगे।

इसके बाद पावरफुल पटेल का नंबर आया। सौरभ भारद्वाज ने पावरफुल पटेल के बारे में कहा कि यह वाकई बहुत दुखी हैं। इनके उपर इंडियन एयरलाइंस में घोटाले का आरोप है। इनके खिलाफ भी भाजपा कैंपेन चला रही है। एनसीपी के बड़े नेता रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने उनको भी प्रतीक के तौर पर वॉशिंग मशीन में भेजा और वो भी बाहर साफ-सुथरा होकर निकला

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia