Scrollup

नई दिल्ली, 03 मई 2024

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत संकल्प सभा की। इस दौरान उन्होंने सभा में आए लोगों को ‘जेल का जवाव वोट से’ देने के लिए शपथ दिलाई। गोपाल राय ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डाल दिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी एक ट्रेलर भर है। भाजपा सत्ता में आ गई तो संविधान नहीं बचेगा। इसलिए हमें देश को भाजपा की तानाशाही से बचाना होगा। उधर, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने विधायक दुर्गेश पाठक के साथ राजेंद्र नगर विधानसभा में संकल्प सभा कर कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों और बालात्कारियों की पार्टी है। सैकड़ों महिलाओं का शोषण करने वाले को मोदी जी की पार्टी टिकट देती है और कार्रवाई होने पर देश से भगाने का काम करती है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया है। इसलिए इस बार आप बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी नेताओं को अब मोदी जी पर भरोसा नहीं रहा। इन्होंने डर के मारे अपना उम्मीदवार बदल दिया। इन्हें लगा कि पहले नया उम्मीदवार लाए थे, अब फिर नया ले आएंगे। लेकिन इस बार ये सिक्का नहीं चलने वाला। क्योंकि इस बार पूर्वी दिल्ली से कुल्दीप कुमार सांसद बनने जा रहा है, जो जमीन से जुड़ा हुआ नेता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए काम किया है। इसलिए बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का प्लान बनाया, जिससे दिल्ली में काम करने वाली आम आदमी पार्टी हो खत्म हो जाए।

उन्होंने कहा कि सूरत के चुनाव मे जो हुआ, वो केवल ट्रेलर था। अगर बीजेपी जीती तो देश की जनता के पास वोट का अधिकार नहीं बचेगा। ये सांसद और प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, अगर इस बार चूक गए तो देश का संविधान बचने वाला नहीं है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी केवल ट्रेलर है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं को बस में फ्री सफर देने का काम किया। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने झूठे केस में जेल में डाल दिया। भाजपा अरविंद केजरीवाल को तोड़ना चाहती है। यह दिल्ली की जनता का अपमान है। इसलिए देश को भाजपा की तानाशाही से बचाना है तो ये भूलना होगा कि कौन कांग्रेस और कौन आम आदमी पार्टी है। क्योंकि अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आ गई तो संविधान नहीं बचेगा। ये देश को बचाने का चुनाव है। इस बार जेल का जवाब वोट से देकर हमें देश से भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाना है।

वहीं, राजेंद्र नगर में संकल्प सभा के दौरान दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर एवं विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अभी तक दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल को वोट देते आए हैं। क्योंकि हमें दिल्ली की दशा और दिशा बदलनी थी, दिल्ली के बच्चों का भविष्य बदलना था, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी। लेकिन इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक है। हमें झाड़ू को वोट देकर भाजपा की सरकार में देश में बढ़ रही महंगाई पर चोट करनी है। मोदी सरकार ने घर की रसोई पर डाका डाला और आज 400 से बढ़कर सिलेंडर 1200 का हो गया है। भाजपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी लगती थी, लेकिन अब बलात्कारियों की भी पार्टी लगती है। जो व्यक्ति सैकड़ों महिलाओं का शोषण करता है, देश का नाम रौशन करने वाली महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न करता है, उसको मोदी जी की भाजपा टिकट देती है और कार्रवाई होने पर ऐसे लोगों को भाजपा बाहर भगाने का काम करती है। दिल्ली वासियों से अपील है कि आप अपने बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को वोट करें। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली क चप्पे-चप्पे को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया है।

राजेंद्र नगर विधानसभा में संकल्प सभा कर विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। आपके बेटे अरविंद केजरीवाल के साथ मोदी जी बहुत अन्याय कर रहे हैं। उन्हें पता है इस इस देश में उनका मुकाबला केवल अरविंद केजवाल कर सकते हैं। वो अरविंद केजरीवाल को तोड़ना और झुकाना चाहते हैं। अगर कल वो बीजेपी में शामिल हो जाएं तो सारा का सारा केस खत्म हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने देश की सेवा के लिए इनकम टैक्स की नौकरी छोड़ दी। और गलियों में घूम-घूमकर जनता के लिए काम करने लगे। उस अरविंद केजरीवाल को आज मोदी जी गलत केस में फंसा रहे हैं। इसलिए सारे लोग 25 मई को इकट्ठे होकर खुद भी और पड़ोसी से भी झाडू का बटन दबवाना है

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia