Scrollup

अरविंद केजरीवाल की 11 मार्च की संकल्प सभा की जबरदस्त तैयारी -डॉ संकेत ठाकुर, प्रदेश संयोजक।

आम आदमी पार्टी  के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता एवं राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज गुप्ता आज दोपहर अपने बिलासपुर,कोरबा व रायगढ़ के सघन जनसम्पर्क अभियान के बाद वापस रायपुर पहुँचे।  केंद्रीय पर्वेक्षक विजय पॉल नेता द्वय के साथ पूरी यात्रा में साथ थे।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया किया गया ।प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर  , प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री नागेश बंछोर,प्रदेश सहसंगठन मंत्री भानुचंद्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने,सह मीडिया  व कार्यालयप्रभारी संतोष कुशवाह, व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र डुग्गर, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष  प्रभाकर ग्वाल,युवा प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी,किसान प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू व सूरज उपाध्याय ,उचित शर्मा,svs के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत विस्वास,महिला विंग सचिव के ज्योति आदि इनके साथ लोकसभा अध्यक्ष मुन्ना बिसेन,सचिव मनहरण वर्मा,कमल नायक व आरंग की टीम,सनी चावला,एम एम हैदरी,पवन सक्सेना,अश्विनी शर्मा,एकांत अग्रवाल,लक्षमण सेन व युथ विंग के सभी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

11 मार्च के श्री अरविंद केजरीवाल जी का प्रथम छतीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में आम आदमी पार्टी के महा संकल्प सभा को सफल बनाने हेतु 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज दोपहर रायपुर पहुँचकर सार्थक संवाद व प्रेस वार्ता कर रायपुर से दुर्ग के लिये रवाना हुए।

अपने 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास  के दौरान नेताद्वय श्री अरविंद केजरीवाल की 11 मार्च को साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली शंखनाद सभा की जोरदार तैयारियों की विस्तृत चर्चा की।

अपनी यात्रा के दौरान सांसद श्री सुशील गुप्ता ने रायपुर, बिलासपुर , कोरबा, रायगढ़ में व्यापारियों, किसानों एवं जनसाधारण की दशा देखकर कहा कि इतने समृद्धशाली प्रदेश की जनता की दशा पर दुख होता है और दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। नेता द्वय ने प्रवास के दौरान विभिन्न घोटालों पर पर्दा डालनेवाली और अपना खुदका  विकास करने वाली भाजपा सरकार को निशाना बनाया।उन्होंने अलग अलग सवालों के जवाब देते हुए जनता, कार्यकर्ताओं व मीडिया के साथियों से आव्हान किया कि

आम आदमी पार्टी को पूरा सहयोग कर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिये व इन भ्रष्ट पार्टियों की सरकारों को उखाड़ फेकना चाहिये जो सिर्फ नूरा कुश्ती कर सरकार में बैठ कर जनता के लिए खानापूर्ति  कर रही है।

राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से खुला आव्हान किया है कि 11मार्च18 को अरविंद केजरीवालजी की संकल्प सभा की जैसी जोरदार तैयारियां चल रही है उसमें कोई कमी न रहे और सभी कार्यकर्ता 11मार्च18 की संकल्प सभा को पूर्ण रूप से सफल बनाने में मिलजुलकर पूरी ताकत से प्रयास करे।

नेता द्वय के उद्बोधन से पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है।

तय कार्यक्रम की सूची निम्नानुसार है:-

  • दुर्ग प्रस्थान
  • दोपहर 4 से 6.30 बजे
  • स्वागत : अम्बेडकर चौक भिलाई
  • सार्थक संवाद – भिलाई
  • सार्थक संवाद – दुर्ग

रायपुर वापस लौटकर  शाम 7.30 से 9 बजे प्रदेश अग्रवाल समाज द्वारा अभिनन्दन

22 फरवरी को रात्रि विश्राम के पश्चात नेताद्वय 23 फरवरी की सुबह दिल्ली लौट जायेंगे ।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir