Scrollup
*1. शिवपुरी*
*एडवोकेट पीयूष शर्मा*
*46 वर्ष*
*शिक्षा- BA, MBA(Tourism), LL.B*
वर्तमान में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और शिवपुरी जिले के संयोजक हैं। अन्ना आंदोलन से ही एक सक्रिय कार्यकर्ता रहे। शिवपुरी जिले में पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। क्षेत्र में एक पढ़े-लिखे क्रांतिकारी नेता की छवि, जनहित याचिका दायर करने और भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए पूरे चंबल क्षेत्र में जाने जाते हैं।
*2. बोहारीबन्द*
*एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर*
*37 वर्ष*
*शिक्षा- M.A, LL.B*
बोहारीबंद क्षेत्र में एक लोकप्रिय छात्र नेता रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता। वर्तमान में पार्टी के खजुराहो लोकसभा प्रभारी। बोहारीबंद में आम जन के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहते हुए संघर्ष करते रहे हैं।
*3. ग्वालियर पूर्व*
*मनीक्षा सिंह तोमर*
*30 वर्ष*
*शिक्षा- B.Tech (Electronic Engineering)*
वर्तमान में पार्टी की महिला शक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष। पार्टी के गठन से ही ग्वालियर-चंबल संभाग में पार्टी के संगठन निर्माण एवं आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में एक नर्सरी स्कूल की संचालिका हैं। इससे पूर्व UNICEF नामक संस्था से जुड़कर महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य किया। ग्वालियर-चंबल संभाग में एक शिक्षित, प्रगतिशील एवं लोकप्रिय युवा नेता की छवि।
*4. शुजालपुर*
*ऋषि परमार*
*35 वर्ष*
*शिक्षा- MBA*
पार्टी में शाजापुर जिले के सहसंयोजक रहे हैं। अन्ना आंदोलन से ही बहुत सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों में हिस्सेदारी। शुजालपुर में तेजी से एक युवा नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं।
*5. अामला (अनुसूचित जाति)*
*डॉ.सुरेश कुमार भुमरकर*
*38 वर्ष*
*शिक्षा- BSC,BHMS*
अन्ना आंदोलन से ही एक सक्रिय कार्यकर्ता। पार्टी के गठन से ही बैतूल जिले में संगठन निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में एक सम्मानित डॉक्टर व संघर्षशील दलित नेता की छवि।
*6. महेश्वर (अनुसूचित जाति)*
*बरजोर सिंह*
*60 वर्ष*
*शिक्षा- M.A. LLB*
राज्य परिवहन में डिपो मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए। समर्पित सेवा संस्थान के 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहे। अपनी संस्था के माध्यम से बड़वानी, खरगोन, झाबुआ जैसे क्षेत्रों में शराब बंदी, महिला उत्थान आदि कार्यों के माध्यम से दलित-आदिवासी समाज के उत्थान में उल्लेखनीय कार्य किया। वर्तमान में महेश्वर विधानसभा प्रभारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
*7. त्योंथर*
*चंद्र प्रताप सिंह*
*42 वर्ष*
*शिक्षा– BA, LLB*
वर्तमान में त्योंथर विधानसभा के सह प्रभारी हैं। लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में प्रभावशाली कार्य किया है। संगठन का मजबूत कार्य किया है।
*8. मैहर*
*पुष्पेन्द्र सिंह*
*34 वर्ष*
*शिक्षा- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा*
वर्तमान में पार्टी के मैहर विधानसभा प्रभारी। पार्टी की स्थापना से ही मैहर में एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। जनहित के मुद्दों के लिए कई धरने-प्रदर्शन किए। पिछले दिनों किसानों को हक़ दिलाने के लिए 5 दिनों का अनशन भी किया।
*9. गुढ़*
*बालेन्दु शुक्ला*
*44 वर्ष*
*शिक्षा- B. com, LLB*
रीवा में छात्रों की समस्याओं पर संघर्ष किया। गूढ़ विधानसभा में पार्टी के एक कद्दावर नेता। क्षेत्र में एक शिक्षित व समर्पित नेता की छवि।
*10. कालापीपल*
*प्रेम सिंह सिसोदिया*
*66 वर्ष*
शिक्षा-  BA
भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी, वर्तमान में पार्टी के कालापीपल विधानसभा प्रभारी। अत्यंत कर्मठ कार्यकर्ता। क्षेत्र में ईमानदार व वरिष्ठ नेता की छवि।
*11. ग्वालियर ग्रामीण*
*द्वारिका सिंह हरसाना*
*63 वर्ष*
शिक्षा- BA
वर्तमान में पार्टी के विधानसभा प्रभारी हैं। पूर्व में सरपंच रहे। अपनी सारी जिंदगी सामाजिक कार्यों में ही लगाई। क्षेत्र में एक अनुभवी व वरिष्ठ राजनेता की छवि।
*12. मनावर (अनुसूचित जनजाति)*
*रामकुवर रावत*
*41 वर्ष*
नर्मदा आंदोलन की एक निर्भीक साहसी नेता। 19 सालों तक नर्मदा घाटी में विस्थापन एवं पुनर्वास की लड़ाई लड़ी। कई बार जेल गईं और अनशन व जल सत्याग्रह किया। वर्तमान में पार्टी की मनावर विधानसभा प्रभारी हैं। आप आदिवासी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।
*13.  देपालपुर*
*बहादुर मंडलोई*
*46 वर्ष*
वर्तमान में देपालपुर विधानसभा के प्रभारी हैं। इससे पहले आप किसान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। क्षेत्र में एक सक्रिय किसान नेता की छवि है व केलोता समाज की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। एक ओजस्वी किसान वक्ता एवं लोकप्रिय किसान नेता।
*14. सिंगौरली*
*रानी अग्रवाल*
*43 वर्ष*
बघेलखण्ड क्षेत्र में पार्टी की एक मजबूत महिला नेत्री हैं। वर्तमान में सिंगरौली में जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधि हैं। जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली संघर्षशील नेता की छवि।
*15. राजगढ़*
*गौवरधन सिंह तंवर*
*34 वर्ष*
वर्तमान में पार्टी के राजगढ़ लोकसभा सहप्रभारी के पद पर कार्यरत। पार्टी के गठन से ही पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय। राजगढ़ में एक आंदोलकारी नेता की छवि।
*16. जौरा*
*श्री कृष्ण सिंह कुशवाह*
*50 वर्ष*
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पार्टी से जुड़ने के बाद निरंतर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में पार्टी के मुरैना जिले के सचिव हैं एवं जौरा विधानसभा के प्रभारी हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। कुशवाह जागृति मंच के जिला उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के भी जिला उपाध्यक्ष हैं।
*17. खातेगाव*
*रेवाराम जाट*
*42 वर्ष*
वर्तमान में पार्टी के खातेगांव विधानसभा प्रभारी हैं। पार्टी के गठन से ही पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। खातेगांव में जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करते रहते हैं। एक कुशल संगठनकर्ता। क्षेत्र में एक मजबूत आंदोलनकारी नेता की छवि।
*18. सिवनी*
*रघुवीर सिंह सनोडिया*
*55 वर्ष*
सिवनी क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हैं। बंजर जमीन पर जैविक खेती कर फसल उगाने पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। क्षेत्र में मिलनसार व जमीनी नेता की छवि, गाँव-गाँव में जीवंत संपर्क।
*19. भगवानपुरा (अनुसूचित जनजाति)*
*भूरेलाल बिलवाल*
*36 वर्ष*
वर्तमान में पार्टी के भगवानपुरा विधानसभा के प्रभारी हैं। पूर्व सरपंच रहे हैं। आदिवासी संगठनों में सक्रिय भूमिका रहती है। वर्तमान में आदिवासी पटेल संसद सभा के जिला अध्यक्ष।
When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir