Scrollup

पीले चावल लेकर हिसार वासियो को न्यौता देने पहुचे आप अध्यक्ष

हरियाणा में राजनितिक विकल्प बनी AAP

हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है हिसार में आगामी 25 मार्च को होने वाली हरियाणा बचाओ रैली जहाँ प्रदेश की राजनीती को नया मोड़ देगी वहीं यह रैली हालही में भाजपा द्वारा जींद में आयोजित की गई अमित शाह की रैली से कई गुणा बड़ी होगी।

शनिवार को हिसार वासियों को पीले चावल देकर रैली का न्योता देंने पहुचे नवीन जयहिंद ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा की हरियाणा के लोगों ने भाजपा और इसकी नीतियों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। इसकी उदाहरण जींद में अमित शाह तथा भिवानी में मुख्यमंत्री खट्टर की रैली में देखने को मिली है।

नवीन जयहिंद ने कहा पिछले तीन साल के दौरान इनेलो तथा कांग्रेस ने भाजपा के साथ जहाँ हर फ्रंट पर फ्रैंडली मैच खेला है, वहीँ आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आम जनता के लिये संघर्ष किया है।

हरियाणा प्रदेश के लोगो ने आम आदमी पार्टी को राजनितिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। आप अध्यक्ष ने कहा की रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।वह खुद हरियाणा के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है।

उन्होंने कहा की भाजपा ने जींद रैली में शामिल होने के लिए लोगो को पैट्रोल और पैसा भी दिया फिर भी लोग नहीं आये। हम केवल पीले चावल देकर बुला रहे हैं।हिसार में पैट्रोल वालो से अधिक पीले चावल वालों की भीड़ होगी।

पत्रकारों को सम्बोंधित करते हुए आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद

उन्होंने बताया की इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अलावा आप के हरियाणा प्रभारी एव दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के अलावा दिल्ली के कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

एक सवाल के जवाब में नवीन जयहिंद ने कहा हिसार जिला अरविन्द केजरीवाल का घर है। इसलिये आप ने हरियाणा में मिशन 2019 को हिसार से शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया की इस रैली के बाद आप कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जायेगी। आप हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir