Scrollup

 

*सरकारी लूट के पैसे से इकट्ठा हुए महज 3 लाख कार्यकर्ता: आलोक अग्रवाल*
*भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को बताया आप के प्रदेश अध्यक्ष ने पैसे की बर्बादी*
*कहा- किसान, बेरोजगार, बच्चे मर रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो कैसे आए जनता झूठ को सुनने*

*भोपाल, 25 सितंबर।* आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को पैसे की बर्बादी करार देते हुए कहा है कि भाजपा की विभिन्न सरकारों ने जनता का जो पैसा लूटा है, उसके इस्तेमाल और सरकारी मशीनरी के पूरे दोहन के बावजूद भाजपा महज 3 लाख कार्यकर्ताओं को ही इकट्ठा कर पाई है, जबकि प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता पहले ही भाजपा को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता फसलों की बर्बादी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कुपोषण, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली आदि से त्रस्त है और जानती है कि भाजपा के महाकुंभ में महज झूठ परोसा जाना है, इसीलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भी इस महाकुंभ में नहीं आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आखिर ऐसे सरकारी आयोजन में आ भी कैसे सकती है, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 14 सालों में प्रदेश को सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार दिया है। लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज के कारण मध्य प्रदेश में 5 किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अतिरिक्त उत्पादन होने के बावजूद बिजली देश में सबसे महंगी है और यही नहीं 43 लाख घरों में आज भी बिजली नहीं पहुंची है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का हाल भी बदहाल है। 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं। 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 90 प्रतिशत स्कूलों में बिजली नहीं है। आठवीं कक्षा के बच्चे 1-9 तक के अंकों को नहीं पहचान पाते हैं। 40 लाख घरों की महिलाओं को एक किमी दूर से पानी लाना होता है। प्रदेश में जितनी जरूरत है, उसके आधे ही अस्पताल हैं, और जो हैं उनमें भी 50 प्रतिशत में डॉक्टर नहीं हैं। 92 बच्चे रोज कुपोषण के कारण मौत के मुंह में समा जाते हैं। प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है। 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। प्रदेश में नौकरियों की कमी के कारण हर रोज औसतन दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश के बुजुर्गों को महज 300 रुपए पेंशन दी जाती है, जो अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहद कम है।

उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार हैं। प्रधानमंत्री अपने वादे पर खरे नहीं उतरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी महज घोषणाओं के लिए ही याद किए जाएंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir