Scrollup

*आम आदमी पार्टी के 217 प्रत्याशी मैदान में, 23 महिलाएं*
*2 सीटों पर रिटर्निंग अफसर ने जानबूझकर आप प्रत्याशियों को नामांकन नहीं भरने दिया, शिकायत की*
*11 सीटों पर आम आदमी पार्टी सम्मविचारी निर्दलीय प्रत्याशियों को दे रही समर्थन*

*भोपाल, 10 नवंबर।* मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने 217 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि 2 सीटों पर आप प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने पर्चा नहीं भरने दिया जिसकी शिकायत आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। इसके अलावा 11 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने समविचारी सामाजिक कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया है। *(पूरी सूची संलग्न है)*

आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वे पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। आलोक अग्रवाल ने 52 सूत्रीय शपथपत्र स्टाम्प पेपर पर दिया है, जिसमें किये गए वादों को पूरा न करने की दशा में प्रदेश का कोई भी नागरिक उन्हें अदालत में चुनौती दे सकता है।

आलोक अग्रवाल ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है। दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने पंजाब में पहले ही चुनाव में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका हासिल की है। उन्होंने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में भी चौंकाने वाले नतीजे देगी। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व अन्य क्षेत्रों में जो काम किये हैं उसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देता है और आम मतदाता पार्टी पर भरोसा कर कांग्रेस भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में पार्टी को देख रहा है।

 

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir