Scrollup

*सदन के अंदर आम आदमी पार्टी के पार्षद के साथ मारपीट निंदनीय, मेयर भाजपा के पार्षद को बर्खास्त करें: आप*

*भाजपा का बनिया विरोधी चेहरा एक बार फिर दिल्ली और देश की जनता के सामने बेनकाब हुआ*

 

*कल आम आदमी पार्टी के पार्षद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे और दोषी पार्षदों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे*

 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर द्वारा बुलाई गई मीटिंग के दौरान टाउन हॉल में भाजपा के निगम पार्षद ने आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद पर जानलेवा हमला किया। दिल्ली के व्यापारियों की आवाज, सदन में उठाने और सीलिंग का विरोध करने की सजा आप निगम पार्षद को, मेयर साहब के सामने दी गई। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली में सीलिंग की कार्यवाही रोकी जाए। जो भी दिल्ली के व्यापारियों के हक की बात करता है भाजपा उसके साथ ऐसे ही बर्ताव करती है,चाहे वह नगर निगम का सदन हो या फिर दिल्ली विधान सभा का सदन हो।

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा का बनिया विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने आ गया है। कल उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सदन में बुलाई गई मीटिंग में भाजपा के निगम पार्षदों ने मेयर साहब की मौजूदगी में स्थाई समिति के सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के पार्षद विकास गोयल पर जानलेवा हमला किया। विकास गोयल को जान से मारने की धमकी दी, और मेयर साहब मूकदर्शक बने सब कुछ देखते रहे।

भाजपा आज पूरी तरह से बनियों को बर्बाद कर देना चाहती है।इससे पहले भी भाजपा ने दिल्ली से चार लाख बनियों के वोट मतदाता सूची से कटवा दिए। मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से एक भी बनिया समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दी। राजस्थान के चुनाव में बनिया समाज के केवल तीन लोगों को टिकट दी। भाजपा ने आज तक बनिया समाज को केवल चंदा लेने के लिए इस्तेमाल किया है।

प्रेस वार्ता में मौजूद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आप नेता विपक्ष अनिल लाकड़ा ने बताया की यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया हमला था। जैसे ही हम लोगों ने सदन में अपनी बात रखनी शुरू की, तो भाजपा के निगम पार्षद नाराज हो गए, सदन में हंगामा करने लगे। जब हमने मेयर साहब से उनको रोकने की, शांत करने की अपील की, तो शांत होने के बजाय और ज्यादा आक्रामक हो गए और भाजपा के निगम पार्षदों ने हम पर हमला कर दिया।

कल हम मेयर साहब के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनसे जवाब मांगेंगे कि जिन भाजपा के पार्षदों ने यह अमानवीय कृत्य किया है और आप निगम पार्षद विकास गोयल पर जानलेवा हमला किया है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। अगर भाजपा को लगता है कि इस तरह की मारपीट से वह हमारी आवाज को दबा सकते हैं तो यह उनका वहम है। हमारी आवाज नहीं दबने वाली, हम पुरजोर तरीके से दिल्ली के व्यापारियों की आवाज सदन के पटल पर उठाते रहेंगे, और दिल्ली में चल रही सीलिंग को रोकने की मांग उठाते रहेंगे।

प्रेस वार्ता में मौजूद स्थाई समिति के सदस्य और वजीरपुर से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद विकास गोयल ने बताया की यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी जब जब मैंने अपने समाज के, अपने व्यापारी भाइयों के हक में आवाज उठाई है, सीलिंग के विरोध में आवाज उठाई है, भाजपा के लोगों ने इसी तरह से कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की है, और सदन की गरिमा को तार-तार किया है। इससे पहले भी सदन में इंसाफ के लिए आवाज़ उठाने की वजह से मुझे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इससे पहले भी दिल्ली के व्यापारी भाइयों की बात सदन में रखने के लिए भाजपा के लोगों ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। क्योंकि अब दिल्ली और देश का बनिया समाज, व्यापारी समाज, भाजपा की नीति को समझ चुका है। चूंकि बनियों का सारा वोट भाजपा को अपने हाथ से निकलता नजर आ रहा है इसीलिए भाजपा दिल्ली के व्यापारियों के खिलाफ पूरी तरह से जमीन पर उतरी हुई है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir