Scrollup

उत्तर-पूर्वी लोकसभा में कांग्रेस और बसपा के कई जिम्मेदार और पुराने पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*
*दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर दूसरे दल के लोग भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है: दिलीप पाण्डेय*
*2019 का लोकसभा चुनाव भाजपाई अहंकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा: दिलीप पाण्डेय*
 
25 अप्रैल 2019, गुरुवार को आम आदमी पार्टी के यमुना विहार स्थित लोकसभा कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय व स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गोकुलपुरी विधानसभा से कांग्रेस और बसपा के कई पुराने और मजबूत साथियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
*आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सूची-*
1.हाजी रहमइलाई गोरा व्यपारी वार्ड 67
2.राजू (राजकुमार) निर्दलीय उम्मीदवार 4200 वोट
3.राजेश चौधरी
4.मदन बगड़ी प्रधान (खटीक समाज) बसपा
5.राम सिंह ठेकेदार (जाटव समाज)
6.कलाम भाई
7.तेज सिंह प्रधान, बसपा
8 पुरन चंद्र (बेरवा समाज)
 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने तमाम लोगों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी में उन तमाम लोगों का स्वागत है जो देश में सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं। आज इनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी का कुनबा बड़ा होगा, साथ ही समाज भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि, दिल्ली की सरकार आम लोगों की सरकार है, जो जनता के हितों में काम कर रही है, जनता के हित के लिए संघर्ष कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली में चाहे सियासत करनी हो या समाज की सेवा दोनों ही काम आम आदमी पार्टी बेहतर तरीके से कर रही है। उत्तर-पूर्वी लोकसभा में हमारा खासतौर पर संकल्प है कि हम यमुनापार के इलाके को दिल्ली की बराबरी का दर्जा दिलाएंगे।
 
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, सभी लोगों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात की, लेकिन आज की तारीख़ में सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही है जो पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लड़ रहे है। जरूरी है कि इस बार दिल्ली की जनता कोई बड़ा आदमी नहीं बल्कि अपना आदमी चुने, जो जनता के दुख को अपना दुख समझ के काम करें, और वो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है तो पिछले 4 सालों से जनता के दुख, दर्द को समझ रही है और जनता के हित मे लगातार नए-नए विकास कार्य करा रही है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir