Scrollup

*आम आदमी पार्टी दिल्ली के तीनों निगमों में भी उठाई पूर्ण राज्य का मुद्दा: गोपाल राय*

 

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2019, वीरवार को एक बयान जारी करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अब निगम में भी अपनी आवाज को बुलंद करेगी।

गोपाल राय ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के दिल्ली के सभी निगम पार्षदों के साथ हमारी बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि राज्य सभा और विधानसभा की तरह ही निगम में भी आम आदमी पार्टी के पार्षद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग उठाएंगे।

आज दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर है। अन्य विभागों की तरह निगम की स्थिति भी बदहाल है। दिल्ली की साफ सफाई की कोई सुचारु व्यवस्था नहीं है, ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं हो रही है, आए दिन निगम के कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं, उनको समय पर तनख्वाह नहीं दी जाती है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता टैक्स के रूप में जितना पैसा इकट्ठा करके केंद्र सरकार को देती है अन्य राज्यों की तरह ही अगर दिल्ली को भी उतना पैसा केंद्र सरकार वापस दे, अगर दिल्ली भी अन्य राज्यों की तरह पूर्ण राज्य होता, अगर दिल्ली को भी अन्य राज्यों की तरह सारे अधिकार सारी शक्तियां प्राप्त होते तो दिल्ली की सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाई जा सकती हैं। सभी को समय पर तनखाह मिल सकती है, साफ सफाई और हड़ताल जैसी समस्याओं का निपटारा किया जा सकता है।

इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने तय किया है की दिल्ली में आम आदमी पार्टी के जितने भी निगम पार्षद हैं, वो सभी मिलकर सदन में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को उठाएंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir