Scrollup

मोदी और शाह की तानाशाही से देश को बचाएगी आम आदमी पार्टी, दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराकर करेंगे संविधान की रक्षा

नई दिल्ली, बुधवार, 16 जनवरी 2019, लोकसभा से सम्बंधित मीटिंगों की श्रंखला में कल 15 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की मीटिंग का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। मीटिंग में लोकसभा से जुड़े सभी विधायक, निगम पार्षद, लोकसभा एवं जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा की आज देश का संविधान खतरे में हैं। मोदी और शाह की जोड़ी ने देश में जो तानाशाही मचा राखी है, ये उसे अगले 50 सालों तक ज़ारी रखना चाहते हैं। शाह ने एक सभा में कहा भी था कि अगर 2019 में हमारी सरकार बन जाती है तो अगले 50 सालों तक हमें कोई नहीं हटा सकेगा। इसके पीछे भी एक राज है। जिस तरह हिटलर ने सत्ता में आते ही कानून प्रक्रिया को ख़त्म कर दिया था, और जब तक वो मर नहीं गया तब तक सत्ता पर बैठ कर अपनी तानाशाही चलाता रहा था, उसी प्रकार से ये मोदी और शाह भी देश से चुनावी प्रक्रिया को खत्म करके, इस देश के लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। भारतीय नागरिक होने के नाते ये हमारा फ़र्ज़ है कि हम इस देश के संविधान को बचाने के लिए अपना जी-जान लगा दें। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है। दिल्ली का जिम्मा हम सब के कंधो पर है, तो हम सबको दिल्ली के घर घर जाकर लोगो को भाजपा के इस षड्यंत्र के बारे में बताना पड़ेगा।

मीटिंग में मौजूद आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वेस्ट दिल्ली लोकसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जब आम आदमी पार्टी के गठन हुआ था, तो पश्चिमी दिल्ली लोकसभा का प्रभार मुझे दिया गया था। आज लोकसभा के सभी साथियों से एक साथ मिलकर पुराने दिन याद आ गए। मुझे याद है आज भी कि किस तरह से एक एक साथी अपने जेब से पैसा खर्च करके आम आदमी पार्टी का प्रचार किया करता था। किस तरह से घर घर जाकर लोगो को समझाने का काम किया करता था, किस प्रकार से आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगता था। अगर आज दिल्ली में आम आद्मी पार्टी की सरकार है तो वो सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज जब में राज्यसभा जाता हूँ, तो जो विरोधी दल के सांसद है वो भी बाहर आकर जब मुझसे मिलते हैं तो कहते हैं की संजय जी आपकी पार्टी दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। आपकी पार्टी ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जो काम किया है वो काबिले तारीफ है। हम सबको इस बात पर गर्व होना चाहिए की हम सबने मिलकर जो सपना देखा था, और जिसके लिए हमने घर घर जाकर आम आदमी पार्टी के लिए वोट की भीख मांगी थी, आज आम आदमी पार्टी हमारी सारी उम्मीदों पर 100% खरी उतरी है। वो कहते है कि ये बड़े ही अचम्बे की बात है कि जिन राज्यों में बिजली का उत्पादन होता है, उनसे भी सस्ती बिजली दिल्ली में मुहैया कराई जाती है। जिन राज्यों में पानी का भंडार है, वहां की सरकारे भी अपने राज्य की जनता को मुफ्त में पानी नहीं दे पा रही लेकिन दिल्ली की जनता को मुफ्त में पानी मिल रहा है।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। अगर भाजपा की तानाशही से दिल्ली वालों को कोई बचा सकता है तो वो केवल आम आदमी पार्टी है। जनता के मुद्दों को उठाने के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि इमानदार लोगों को चुनकर संसद में भेजना पड़ेगा। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम अच्छे लोगो को चुनकर संसद में भेजें। आज हम सबके पास एक मौका है। 2019 लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर देश की संसद में भेंजे। ताकि वो जनता की आवाज़ को वहां पुरजोर तरीके से उठा सके।

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को किसी से कोई लेना देना नहीं है। न तो इन्हें हिन्दुओं की आस्था से कोई मतलब है और न ही इन्हें मुसलमानों से कोई लेना देना है। भाजपा केवल वोट की राजनीती करती है। सत्ता में आने के लिए अगर इन्हें कुछ भी करना पड़े तो ये कर सकते हैं। आप सबने देखा ही है कि एक तरफ भाजपा राम मंदिर बनाने की बात करती है, तो वाही भाजपा ने काशी में, काशी कोरिडोर के नाम पर केवल कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए सैकड़ों मंदिर तुडवा दिए।

आज समय है कि देश के सभी नागरिकों को एक होना पड़ेगा। हिन्दू और मुसलमानों को मिलकर भाजपा को हराना होगा। अगर देश के संविधान को बचाना है तो घर घर जाकर हमें जनता को ये बताना पड़ेगा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir