Scrollup

*कांग्रेस का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने हुआ बेनकाब, दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार जीरों है, कांग्रेस दिल्ली में किसी को भी खड़ा कर ले, आम आदमी पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है : संजय सिंह*

नई दिल्ली, 16 जनवरी, बुधवार, एक बयान जारी करते हुए आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज दिल्ली में शीला दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष बनने की ख़ुशी में, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, और सम्मान समारोह में सिख दंगो के आरोपी जगदीश टाइटलर पहली पंक्ति में खड़े नज़र आए। एक बार फिर कांग्रेस का सिख विरोधी चेहरा देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री जो की खुद भी सिख समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं, अपनी पुरानी दोस्ती के चलते जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देते हैं। जहाँ एक तरफ सिख समुदाय के सैकड़ों लोग इस बात के गवाह हैं, वहीँ दूसरी और कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं की सिख दंगो में उनकी कोई भूमिका नहीं रही।

सिख दंगो में सैकड़ों सिखों के क़त्ल के जिम्मेदार लोगो को आज भी कांग्रेस जिम्मेदार नहीं मानती। कमलनाथ को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी से नवाज़ा, और जगदीश टाइटलर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहली पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं, यह खुले तौर पर सिखों के प्रति विरोध नहीं तो और क्या है। कांग्रेस को ये साफ़ करना होगा की कांग्रेस सिख दंगो में सैकड़ों निर्दोष सिखों के कातिलों के साथ है या फिर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होगी।

शीला दीक्षित के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद का भर सँभालने पर संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस चाहे किसी को भी दिल्ली प्रदेश में खड़ा कर ले। दिल्ली में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के सालों के भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान हो चुकी थी। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो परिवर्तन के कार्य किये हैं, वो एक एतिहासिक काम है। देश के किसी भी राज्य की सरकार ने अभी तक 4 सालों में इतने बदलाव के कार्य नहीं किए हैं, जितने आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में करके दिखाए हैं। कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir