Scrollup

पूर्ण राज्य को लेकर आम आदमी पार्टी के फ्रण्टल्स ने किया कांग्रेस के दफ्तर पर प्रदर्शन।
डिल BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी का दिल्ली पूर्ण राज्य को लेकर बयान दिल्ली के लोगों के साथ धोखा।
 
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर अहम बैठक।
बैठक में दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के चुनाव से जुड़ी रणनीतियों पर भी की जाएगी चर्चा: गोपाल राय
नई दिल्ली, 11 मार्च 2019- आम आदमी पार्टी के सभी फ्रण्टल्स ने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने के मुद्दे पर कांग्रेस आफिस पर प्रदर्शन किया । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस से अपना स्टैंड साफ करने को कहा । जैसा कि ज्ञात है कि आप दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को पूर्ण राज्य को लेकर पत्र लिखा था लेकिन इसका उन्होंने कोई जवाब नही दिया ।
गोपाल राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, निगम पार्षद, सभी फ्रंटल के पदाधिकारी, जिला स्तर के पदाधिकारी, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, वार्ड स्तर के पदाधिकारी और सभी निगम के पूर्व प्रत्याशी शामिल होंगे।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मध्य नजर रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
पूर्ण राज्य पर बताते हुए गोपाल राय जी ने कहा जैसा की आप सबको पता है, आम आदमी पार्टी एक लंबे समय से पूर्ण राज्य की मांग को उठा रही है। उसी संदर्भ में कल भाजपा के मुख्यालय पर पार्टी ने धरना प्रदर्शन भी किया था। यह बड़े ही दुख की बात है कि कल के प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी की प्रतिक्रिया आई और उन्होंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को गलत ठहराया और बताया कि भाजपा के 2019 के लोकसभा के चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में रहे नेताओं ने भी जो समय समय पर दिल्ली की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, आज दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन सभी की बातों को झूठा और जुमला साबित कर दिया है। मनोज तिवारी जी ने साफ तौर पर कह दिया है कि भाजपा के घोषणा पत्र में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का एजेंडा नहीं होगा। आज दिल्ली की जनता जिसने 2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण राज्य के मुद्दे पर भाजपा को सातों लोकसभा सीटों पर सांसद जीता कर दिए, अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है।
भाजपा ने दिल्ली की जनता के साथ पूर्ण राज्य के मुद्दे पर जो धोखा किया है, उसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी 13 मार्च 2019 को भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र, जिसमें उन्होंने पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, उसको जलाने का कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी के साथ साथ पूरी दिल्ली में भाजपा के खिलाफ, उनके झूठे वादों के खिलाफ एक पोल खोल अभियान भी चलाया जाएगा।
मीडिया के माध्यम से गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछा कि क्या भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के इस बयान पर मोहर लगाती है, कि भाजपा के इस बार के चुनावी घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का मुद्दा नहीं होगा?
अंत में गोपाल राय ने बताया कि आज शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर होने वाली बैठक में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir