Scrollup

*दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब, नही मिल रहे है वार्ड अध्यक्ष : आम आदमी पार्टी*

*दिल्ली कांग्रेस ने “आप वार्ड अध्यक्ष” को बताया कांग्रेस का वार्ड अध्यक्ष*

नई दिल्ली, पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि, दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति दिल्ली में और खराब होती जा रही है, हालत ये है कि दिल्ली में वार्ड अध्यक्ष तक नही मिल रहे हैं। कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन विधानसभा के वार्ड 77 के अध्यक्ष विपिन खन्ना को अपना वार्ड अध्यक्ष बताया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता पी सी चाको ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की एक लिस्ट जारी की थी। जिसमें विपिन खन्ना जी को जीटीबी नगर से वार्ड अध्यक्ष दिखाया गया है।

अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज से डेढ़ साल पहले ही विपिन खन्ना जी आम आदमी पार्टी की विचारधारा और अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता के हित मे किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर, कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। विपिन खन्ना वर्तमान में आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन विधानसभा के वार्ड नंबर 77 के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

प्रेस के माध्यम से जनता से अपील करते हुए अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज इतनी खराब हो चुकी है कि, उनके पास वार्ड स्तर के लिए भी कार्यकर्ता नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir