Scrollup

 
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्ण राज्य के आन्दोलन से बुरी तरह बौखलाई भाजपा
-भाजपा साफ करे कि वर्त्तमान में मनोज तिवारी दिल्ली को पूर्ण राज्य पर जो बयान दे रहे हैं यह भाजपा का आधिकारिक बयान है, या फिर पूर्व में जो विजय गोयल एवं हर्षवर्धन जी ने बयान दिया था, वो भाजपा का आधिकारक बयान है : गोपाल राय
नई दिल्ली, 14 मार्च 2019 बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्ण राज्य आन्दोलन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है! जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पूर्ण राज्य को लेकर आंदोलन शुरू किया है तब से पूरी भाजपा बौखलाई हुई है और भाजपा के नेता अलग-अलग तरह के झूठ एवं मनगढ़ंत कहानियां मीडिया के माध्यम से फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
25 फरवरी को हमने एक पत्र के माध्यम से भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष से दिल्ली को पूर्ण राज्य देने के मुद्दे पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की थी! भाजपा की तरफ से कोई जवाब ना आने पर 10 मार्च को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया था। घेराव के बाद से भाजपा की बौखलाहट इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि जब आम आदमी पार्टी ने भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए अपने मुख्यालय में भाजपा के 2014 के मेनिफेस्टो, जिसमें उन्होंने पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, की कॉपियां जलाई तो आनन-फानन में भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री जंतर मंतर पहुंचकर आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो जलाने लगे। भाजपा मंत्री की यह हास्यास्पद हरकत बड़ी आश्चर्यजनक है! कोई एजेंडा नहीं था, क्यों जला रहे हैं, क्या कारण है, कुछ नहीं पता, बस आनन-फानन में, बौखलाहट में पहुंच गए जंतर मंतर।
प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल राय ने 3-4 भिन्न भिन्न प्रकार के वीडियो पत्रकारों को दिखाएं जिसमें भाजपा के नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री आदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए ऐसी बातें कर रहे हैं! भाजपा के पूर्व नेताओं ने न केवल सड़क पर बल्कि सदन में भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था, परंतु आज जब केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो वही भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मामले पर मुंह फेरती नजर आ रही है। अंत में एक विडिओ ऐसा टेलीकास्ट किया गया जिसमे भाजपा पूर्ण राज्य को लेकर पूरा इतिहास दिखाया गया, कि किस किस समय पर और भाजपा के किस किस नेता ने पूर्ण राज्य की मांग उठाई!
गोपाल राय ने कहा जो वीडियो आपने देखे उनमें से एक स्वर्गीय मदनलाल खुराना जी का है जो कि पूर्व में भाजपा के दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, दूसरा साहिब सिंह वर्मा जी का है, वह भी पूर्व में भाजपा के दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, तीसरा विजय गोयल जी का है, जो कि वर्तमान में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हैं, और चौथा हर्षवर्धन जी का है वह भी वर्तमान में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हैं! इन सभी लोगों ने समय-समय पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही थी।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के कल के बयान कि दिल्ली को पूर्ण राज्य मिलना चाहिए परंतु केजरीवाल रहेगा तो नहीं मिलेगा, पर गोपाल राय ने प्रश्न करते हुए पूछा कि दुनिया की किस किताब में ऐसा कानून बना है, कि यह व्यक्ति रहेगा तो कानून बनेगा और वह व्यक्ति रहेगा तो कानून नहीं बनेगा। अगर ऐसी ही बात थी तो 2003 में जब उप-प्रधानमंत्री रहते हुए लाल कृष्ण आडवाणी जी ने सदन में पूर्ण राज्य का बिल रखा था, तब ऐसी कोई शर्त उस बिल में क्यों नहीं रखी, कि जब भाजपा का मुख्यमंत्री दिल्ली में होगा तभी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
मीडिया के माध्यम से भाजपा के समक्ष एक प्रश्न रखते हुए गोपाल राय ने कहा कि,
-एक तरफ विजय गोयल जी कहते हैं कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से हट जाएंगे तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा, और वहीं दूसरी तरफ भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा और भाजपा के इस बार के मेनिफेस्टो में पूर्ण राज्य का मुद्दा भी नहीं होगा, हम भाजपा से जानना चाहते हैं कि उनका आधिकारिक स्टैंड पूर्ण राज्य पर क्या है?
-भाजपा के पूर्व में रहे नेताओं के बयान को अगर दरकिनार भी कर दिया जाए, तो वर्तमान में दिल्ली से चुनाव लड़ रहे भाजपा के विजय गोयल एवं हर्षवर्धन जी को दिल्ली की जनता को बताना होगा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर उनका आधिकारिक स्टैंड क्या है?
अंत में गोपाल राय जी ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में जो भाजपा के मेनिफेस्टो को जलाकर भाजपा की पोल खोलने का अभियान शुरू किया गया है, इस को आगे बढ़ाते हुए कल दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा के मेनिफेस्टो को जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा! इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 17 मार्च को दिल्ली के 272 वार्डों में भाजपा के इस झूठे मेनिफेस्टो को जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कल के कार्यक्रम में दिल्ली के हमारे सभी लोकसभा प्रत्याशी भी अपनी अपनी लोकसभा कि किसी एक विधानसभा में इस मेनिफेस्टो जलाओ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir