Scrollup

*आप ने जारी की 20 प्रत्याशियों की 12वीं सूची, कुल प्रत्याशी हुए 192*
*बसपा के पूर्व जोन प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य ने ली सदस्यता*
*भोपाल, 1 नवंबर।* आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अपने प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी की है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में 20 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि संजय सिंह अब चुनाव तक मध्य प्रदेश में रहेंगे और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। आप की 12वीं सूची में 20 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 192 हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जहां एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में कोई भेद नहीं रहा है। दोनों ने ही भ्रष्टाचार किया है। इसलिए प्रदेश में आप को भपूारी समर्थन मिल रहा है, जिसे देखते हुए आने वाले चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे और प्रदेश में आम जनता का राज स्थापित होगा।

12वीं सूची में आप ने आज महीदपुर से भगवती प्रसाद, जावरा से जाकिर खान, मंदसौर से चैनसिंह सोनगरा, मुरैना से राम प्रकाश राजोरिया, हाटपिपलिया से महेंद्र सिंह झाला, जोबट से भीम सिंह चौहान, बारा सिवनी से निर्दोष भिसेन, जमाई से माया उइके, टिमरनी से डॉ रमेश चंद्र भिलाला, चित्रकूट से राजवंत सिंह, सिलवानी बेगमगंज से संतोष कुमार रघुवंशी, चाचौड़ा से विक्रम सिंह लौवंशी, सोहागपुर से मुकेश तिवारी, जयसिंहनगर से फरसू कौल, बड़वारा से अलका गौंड, बैरसिया से शिवनारायण अहिरवार, बमोरी से दिनेश रघुवंशी, गुना से विजय राम, कोलारस से रूद्रप्रताप सेंगर और मेहगांव से भूपेंद्र गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इस मौके पर बसपा के पूर्व जोन प्रभारी और भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनारायण अहिरवार ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। वे फिलहाल भोपाल के बैरसिया से वार्ड क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके साथ बसपा के बैरसिया के पूर्व महासचिव विनोद अहिरवार, पूर्व विधानसभा महासचिव अशोक सूर्यवंशी, राजेंद्र पटेल साहब, अभिषेक अहिरवार, बलवीर सिंह आदि ने भी आप का दामन थामा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir