Scrollup

डोर-टू-डोर कैम्पेन के तहत 75000 लोगों से आम आदमी पार्टी ने किया संपर्क, भरवाया सर्वेक्षण फ़ार्म

नई दिल्ली। जैसा कि ज्ञात है 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायकों एवं पदाधिकारियों की बैठक के बाद दिल्ली के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया था कि 14 तारिख से आम आदमी पार्टी दिल्ली में डोर-टू-डोर कैम्पेन की शुरुआत कर रही है। इसके तहत दिल्ली के कोने कोने में जाकर जनता से संपर्क किया जाएगा, जनता को भाजपा और कांग्रेस के सच से अवगत कराया जाएगा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किये गए कार्यों को जनता तक पहुचाया जाएगा, और आने वाले चुनाव के मद्देनजर जनता की राय ली जाएगी।

14 तारीख से आम आदमी पार्टी ने पूरे दिल्ली प्रदेश के अंदर डोर टू डोर के माध्यम से जन संपर्क किया। इस अभियान अब तक दिल्ली के 75000 लोगो से संपर्क साधा जा चुका है। जैसा की बताया गया था कि सभी मतदान केंद्रों पर आम आदमी पार्टी अपना सेंटर बनाएगी। इन सेंटरों से टीमें बनाई जाएंगी, जो कि मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में जनसंपर्क का काम करेंगे। इस जनसंपर्क के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच एक संदेश लेकर गए। फार्म में जनता से कुछ सवाल पूछे गए हैं। सवालों में मुख्य रूप से जनता से पूछा गया है कि क्या वो भाजपा के काम से खुश हैं, क्या उन्होंने जो भाजपा को दिल्ली में 7 सांसद चुनकर दिए थे, वो कभी उनके बीच आए, कभी उनके कोई काम करवाए। साथ ही साथ फार्म में आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में भी प्रश्न पूछे गए हैं।

पार्टी ने तय किया है कि इसी श्रंखला में अब इस अभियान को और भी तेजी से चलाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता दिल्ली के एक एक घर तक जाएंगे, जनता से संपर्क करेंगे, और भाजपा की सच्चाई पुरजोर तरीके से जनता के समक्ष रखेंगे। आम आदमी पार्टी ने ठान लिया है कि, दिल्ली की जनता को इन भाजपा और कांगेस वालों की झूठी और दौगली राजनीति से छुटकारा दिलाना है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पुरे दम ख़म से साथ चुनाव लड़ेगी, और जिस प्रकार से एक प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जीत कर आई, उसी प्रकार से दिल्ली की सातों लोकसभा पर भाजपा और कांग्रेस को धुल चटाने का काम करेगी।

इस डोर-टू-डोर कैम्पेन के दौरान जिन 75000 लोगो के साथ संपर्क किया गया, और सर्वक्षण फार्म भरवाया गया, उसमे एक बात बहुत ही समान नज़र आई। लगभग सभी लोगो ने माना कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर इस देश का बेडा गर्क कर दिया है। दिल्ली के लोगो ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये गए कार्यों की सराहना की, और आने वाले लोक सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कही। इस डोर-टू-डोर कैम्पेन में किये जा जनसंपर्क से एक बात सामने नज़र आ रही है, कि आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस की बुरी तरह से हार होने वाली है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir