Scrollup
  • आप के श्रमिक विकास संगठन ने जिंसी और करौंद चौराहे पर की नुक्कड़ सभाएं
  • प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों की जिंदगी हुइ बदहाल: पंकज सिंह

आम आदमी पार्टी के श्रमिक विकास संगठन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर भोपाल के जिंसी चौराहे और करौंद चौराहे पर जाकर मजदूरों का सम्मान किया और उनकी बात सुनी। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ सभाएं की गई और इस दौरान मजदूरों के अधिकारों के बारे में बात की गई। दोनों नुक्कड़ सभाओं में करीब 200 से ज्यादा मजदूरों-श्रमिकों का पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं से सम्मान किया गया और संकल्प लिया गया कि मेहनत करने वालों को उचित सम्मान दिलाया जाएगा।

इस मौके पर मजदूर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पंकज सिंह ने कहा कि आज केंद और राज्य की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण श्रम का महत्व कम हुआ है। आज मजदूर भाइयों के बच्चे न तो अच्छी शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं और न ही उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के पैसे हड़पने या उन्हें मेहनत का कम दाम मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पता चलता है कि मौजूदा भाजपा सरकार मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मजदूरों के हित में तमाम काम किए हैं। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर मजदूरों के वेतन का निर्धारण तक किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 14000 रुपए तय की गई है और पेंशन की राशि 3000 रुपए है, जिसमें हर साल 300 रुपए का इजाफा होता है। इसके अलावा मजदूरों बस्तियों में अच्छे स्कूल खोले गए हैं, जहां कैंटीन से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि आज बड़े-बड़े आलीशान मकान बनाने वाले मजदूरों के देश में निर्माण के योगदान को भुलाया जा रहा है। देश का निर्माण कोई नेता, मंत्री या उद्योगपति नहीं बल्कि अपनी हाड़ तोड़ मेहनत के जरिये मजदूर ही करता है और इस बात को देश की सरकारों को समझाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही तमाम तरह की मुश्किलों को हल कर सकती है। आज आम आदमी पार्टी के मजदूर संगठन श्रमिक विकास संगठन में बड़ी संख्या में मजदूर जुड़ रहे हैं और संघर्ष के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर जल्द ही संघर्ष शुरू किया जाएगा और मजदूरों की जमीनी समस्याओं को हल करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पार्टी के विदिशा लोकसभा प्रभारी भगवत राजपूत, भोपाल लोकसभा सह प्रभारी नरेश दांगी, लोकसभा सचिव हाशिम अली, नरेला विधानसभा प्रभारी रेहान जाफरी, गोविंदपुरा विधानसभा प्रभारी मनोज पाल, युवा शक्ति के जोन प्रभारी संदीप साहू समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मजदूर-श्रमिक एवं आम लोग उपस्थित थे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir