Scrollup

  • जगन्नाथ पुरी से तीर्थ यात्रा कर लौटे यात्रियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साझा किया अनुभव
  • तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को श्रवण कुमार बताते हुए दोबारा सीएम बनने का आशीर्वाद दिया

14 जनवरी 2020

नई दिल्ली :

जगन्नाथ पुरी से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रा कर लौटे बुजुर्ग तीर्थ यात्री अपने बीच अचानक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकर झूम उठे। उन्होंने शानदार रही तीर्थ यात्रा पर बेहद खुश जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को श्रवण कुमार की उपाधि देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ दोबारा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे यात्रा के अनुभव व व्यवस्था की जानकारी ली। जिसपर तीर्थ यात्रियों ने बेहत संतोष जताया।। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बातचीत का वीडियो भी सोमवार को ट्वीट किया।

पिछले माह तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथपुरी की यात्रा पर भेजा गया था। वह सोमवार को यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटे। उन्हें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के एक कार्यालय पर लेकर पहुंचे। जहां वह भजन-कीर्तन में लगे थें। इसी बीच अचानक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पार तीर्थ यात्रियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया है। एक महिला तीर्थ यात्री ने कहा कि अपना बेटे भी इतना नहीं कर सकता, जितना हमारे लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। एक अन्य महिला ने कहा कि इतने सालों में अभी तक किसी ने ऐसा काम नहीं किया। एक बुजुर्ग तीर्थ यात्री ने कहा कि तीर्थ यात्रा में वे लोग अपना चाहे जितना पैसा खर्च लें, लेकिन वैसी सुविधाएं नहीं मिल सकती है, जैसी सुविधाएं हमें दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा योजना के तहत मिली। महिलाओं ने गीत के जरिए कहा कि हमें मुख्यमंत्री के रूप में बेटा मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ यात्रियों से तीर्थ यात्रा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि आप लोगों की तीर्थ यात्रा कैसी रही। इस पर सभी तीर्थ यात्रियों ने एक स्वर में कहा कि यात्रा बहुत अच्छी रही। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि यात्रा के दौरान इतनी सेवा हुई कि वे लोग अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। बहुत आसानी से उन लोगों ने भगवान के दर्शन किए। कहीं पर भी एक पैसा खर्च नहीं हुआ। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि वे रामेश्वरम की भी यात्रा करना चाहते हैं। संभव हो, तो उन्हें रामेश्वरम का भी दर्शन करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देने के साथ कहा कि आप अपने जानने वाले अन्य बुजुर्गों को भी बताएं, जिससे कि वे लोग भी तीर्थ यात्रा कर सकें। तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री को श्रवण कुमार की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद ही नहीं थी कि कोई सरकार उन्हें तीर्थ यात्रा भी करा सकती है। साथ ही कहा कि तीर्थ यात्रा के अलावा दिल्ली में जितने काम हुए हैं, वैसा काम अभी तक किसी ने नहीं किया है।

बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रही केजरीवाल सरकार

अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के रहने वाले सभी बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करा रही है। तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग हरिद्वार, ऋषिकेष, वैष्णो देवी, पुरी, रामेश्वरम, साईं शिरडी, मथुरा-वृंदावन समेत 12 जगह तीर्थ स्थलों में से कहीं पर भी अपनी पसंद के मुताबित जा सकते हैं। यात्रियों के आने-जाने और रहने व खाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठा रही है। बुजुर्ग अपने साथ एक अटेंडेंट को भी लेकर जा सकते हैं। उनका भी खर्च दिल्ली सरकार ही उठाती है। तीर्थ यात्रियों को यात्रा पर ले जाने के लिए दिल्ली सरकार ने रेलवे विभाग से समझौता किया है। दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 40 हजार से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir