Scrollup

प्रेस विज्ञप्ति
4 मई 2019

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का CM अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

चुनाव में अब एक हफ़्ता रह गया है और इसके चलते राजनैतिक माहौल दिल्ली में गर्मा रहा है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ नेता श्री भीम सिंह मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दक्षिणी दिल्ली लोक सभा प्रत्याशी राघव चड्ढा की उपस्थिति में औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी से जुड़े। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर उनका आम आदमी पार्टी परिवार में अपने आवास पर स्वागत किया।

लाडो सराय के निवासी, भीम सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता है और अनुसूचित जन जाति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। भीम सिंह स्वर्गीय चौधरी प्रेम सिंह, पूर्व विधान सभा स्पीकर और कान्ग्रेस के वरिष्ठ नेता के भतीजों हैं। 45 वर्षों से सक्रिय राजनीति और समाज सेवा में जुटे हुए हैं। वे 2008 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवली विधायक प्रत्याशी रहे हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के भी सदस्य रहे हैं।

अपने समस्त परिवार, रिश्तेदारों और साथियों के अलावा उनके साथ भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजू निर्मल भी मौजूद थे।राजू निर्मल ने भी हाल ही में आम आदमी पार्टी का बदरपुर विधानसभा से दामन थामा था।

मौक़े पर भीम सिंह ने कहा, “मैं श्री अरविन्द केजरीवाल,संजय सिंह जी और ख़ासकर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से शिक्षित युवा प्रत्याशी राघव चड्ढा से प्रभावित हूँ। श्री अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ग़रीब लोगों के हितों के लिए काम कर रही हैं इसीलिए मैं उनके साथ जुड़ा।”

इस मौक़े पर राघव चड्ढा ने कहा, “भीम सिंह जी के आम आदमी पार्टी से जुड़ने से दक्षिणी दिल्ली इकाई को बहुत मज़बूती मिलेगी। उनके राजनैतिक अनुभव, समाज में शानदार छवि और समर्थकों की ताक़त से आम आदमी पार्टी को लाभ मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी दिल्ली में कमज़ोर होती नज़र आ रही है और अब भीम सिंह जी के हमारी पार्टी में आगमन से उन्हें एक ज़ोर का झटका लगा है।”

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir