Scrollup

  • क्या दिल्ली भाजपा को ही मनोज तिवारी की प्रतिभा पर विश्वास नहीं?: आतिशी
  • बिना नेतृत्व वाली दिल्ली भाजपा की हालत बिना दूल्हे की बारात जैसी हो गई है: आतिशी

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने कहां कि केवल 2 घंटे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी द्वारा दिए गए बयान कि दिल्ली में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार श्री मनोज तिवारी जी होंगे और भाजपा उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी से भाजपा ने यू टर्न ले लिया है।

एक बयान जारी करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि हरदीप पुरी जी न केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हैं बल्कि दिल्ली के चुनाव में सह प्रभारी भी हैं और एक सह प्रभारी द्वारा दिया गए बयान का एक महत्व होता है। उन्होंने कहा की हरदीप पुरी जी ने यह बयान एक सार्वजनिक मंच से दिया है और किसी सार्वजनिक मंच से जनता के बीच में की गई घोषणा यूं ही नहीं होती है। भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछते हुए आतिशी ने कहा कि 2 ही घंटे में मनोज तिवारी जी के सीएम पद की उम्मीदवारी को वापस ले लिया गया, क्या भाजपा को मनोज तिवारी जी की प्रतिभा पर विश्वास नहीं है? क्या भाजपा को लगता है कि मनोज तिवारी जी अरविंद केजरीवाल के सामने टिक नहीं पाएंगे? क्या भाजपा को लगता है मनोज तिवारी जी मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल जी के सामने एक छोटा चेहरा है? उन्होंने जो कहा उससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि बारात तो है पर दूल्हा नहीं है।

पूरे दिन के घटनाक्रम को देखते हुए आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी तो भाजपा के सीएम उममीदवार की घोषणा करने के निर्णय का स्वागत कर रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भी मनोज तिवारी जी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने के लिए बधाई दी है। हमारा मानना है कि जनता को पता चलना चाहिए कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री पद का चेहरा है, भाजपा की ओर से कौन है, ताकि जनता तय कर सके कि वह किसको चाहती है। उन्होंने कहा हमें तो मनोज तिवारी जी पर भरोसा है, परंतु उनकी पार्टी भाजपा जिसके वह सांसद भी हैं और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उन्हीं को अपने नेता पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि 2 घंटे बाद ही मनोज तिवारी जी की दावेदारी को रद्द कर दिया गया।

पिछले 5 सालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता के लिए जो काम किए हैं, चाहे आम आदमी पार्टी का समर्थक हो या विरोधी हो, हर व्यक्ति को आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया एक-एक कार्य मुंह जुबानी याद है। हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत काम किया है। भाजपा का मनोज तिवारी जी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करना और 2 घंटे बाद ही उनकी दावेदारी को रद्द कर देना, इस बात को सिद्ध करता है और दर्शाता है कि जनता के इस नारे से भाजपा बुरी तरह से बौखलाई हुई है, डरी हुई है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir