Scrollup

दिल्ली में काम कर रहे NHM कर्मचारियों की तनख्वाह दिल्ली सरकार ने 100 प्रतिशत बढ़ा दी जिससे कर्मचारियों में ख़ुशी का माहौल है। सभी NHM कर्मचारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर उनका धन्यवाद किया। कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के लोग भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

सभी NHM कर्मचारी गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सभी कर्मचारी अपनी तनख्वाह बढ़ने के चलत बेहद खुश नज़र आ रहे थे और दिल्ली सरकार की प्रशंसा कर रहे थे। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे गेस्ट टीचर्स की तनख्वाह भी डबल कर दी थी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir