Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

शिक्षा मंत्री बताएं, 5 दिसंबर को शिक्षा विभाग से किसने आदेश जारी किए और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?- संजीव झा

  • January 2, 2026

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से कुत्तों की निगराने कराने को लेकर बुरी तरह एक्सपोज हुई भाजपा सरकार तिलमिलाहट में अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर करा रही है, लेकिन उसे समझ जाना चाहिए कि ‘‘आप’’ कार्यकर्ता इन तुच्छ और फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। डीपीएस ने फीस जमा न होने पर मासूम बच्चों का उत्पीड़न किया। जिलाधिकारी की सिफारिश और तमाम सबूत होने के बाद भी भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अभी तक डीपीएस के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कराई और ना ही स्कूल प्रशासन के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। भाजपा सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा झूठ फैलाने का आरोप लगा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद, डीएम की सिफारिश और तमाम सबूत होने के बावजूद डीपीएस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। इसके विपरीत, वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एफआईआर की धमकी दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी इन तुच्छ और फर्जी मुकदमों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर डीपीएस स्कूल प्रशासन के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? क्या भाजपा सरकार उनसे डरी हुई है या फिर सरकार की स्कूल प्रशासन के साथ मिलीभगत है? मासूम छात्रों के उत्पीड़न के बावजूद सरकार ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। शिक्षा मंत्री को उस एक स्कूल का नाम बताना चाहिए, जिसने बढ़ी हुई फीस वापस ले ली हो? भाजपा के सत्ता में आने के बाद लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ा दी थी।

उधर, शुक्रवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि गुरुवार को शिक्षा निदेशक ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि उन्होंने आवारा कुत्तों के संबंध में किसी भी तरह का कोई आदेश नहीं निकाला है। यहां तक कहा कि इस बारे में जिसने भी झूठी सूचना फैलाई है, उस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं शुक्रवार को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस में शिकायत कर दी गई है और एफआईआर दर्ज होगी। आम आदमी पार्टी ने पहले भी शिक्षा विभाग से जारी सर्कुलर दिखाई थी। शिक्षा मंत्री या शिक्षा निदेशक को साफ करना चाहिए कि आखिर ये सर्कुलर किसने जारी किए?

संजीव झा ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से जारी दो सर्कुलर दिखाते हुए कहा कि एक सर्कुलर 20 नवंबर को शिक्षा निदेशालय की केयर टेकिंग ब्रांच ने जारी कर कहा कि हर स्कूल में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। 5 दिसंबर को जारी दूसरे सर्कुलर में सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और स्टेडियमों के नोडल अधिकारियों का विवरण जमा करने के आदेश दिए गए हैं और इसे “अति आवश्यक” बताया गया है। इसमें कहा गया कि आवारा कुत्तों के संबंध में सभी स्कूल और स्टेडियम जल्द से जल्द जानकारी दें।

संजीव झा ने मीडिया को तीसरा आदेश उत्तर पश्चिमी जिले के शिक्षा उपनिदेशक का दिखाया। जिसमें अलग-अलग स्कूलों में नियुक्त किए गए शिक्षकों की पूरी सूची है। मसलन, मुखर्जी नगर, न्यू पुलिस लाइन में टीजीटी शिक्षक को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह कई पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के नाम सूची में शामिल हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद को बताना चाहिए कि अगर ये आदेश शिक्षा विभाग के नहीं हैं, तो 5 दिसंबर को यह सर्कुलर किसाने जारी किया और उस पर क्या कार्रवाई होगी? क्या यह आदेश शिक्षा निदेशक या शिक्षा मंत्री के निर्देश और जानकारी के बिना जारी हुआ है?

संजीव झा ने कहा कि यह सर्कुलर अभी भी अस्तित्व में है। किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री या शिक्षा निदेशक ने यह नहीं कहा कि इन सर्कुलर को वापस ले लिया गया है। अगर किसी शिक्षक को आवारा कुत्तों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है, तो फिर इन सर्कुलर को वापस लेना चाहिए। केवल कहने से काम नहीं चलेगा। एफआईआर का खेल खेलकर डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लोकतंत्र में बाबा साहब के संविधान ने यह अधिकार दिया है कि अगर कोई भी गलत आदेश शिक्षा, स्कूलों या शिक्षकों को प्रभावित करेगा, तो उस पर आवाज उठाई जाएगी और आम आदमी पार्टी एफआईआर से डरने वाली नहीं है।

संजीव झा ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आवाज उठाने पर एफआईआर की बात कही है, लेकिन दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों की उत्पीड़न की शिकायतें आईं और जिलाधिकारी की रिपोर्ट में यह प्रमाणित हुआ कि डीपीएस में बच्चों को प्रताड़ित किया गया। वहां एफआईआर क्यों नहीं कराई गई? क्या शिक्षा मंत्री डर गए हैं, क्योंकि वे बड़े लोग हैं या फिर शिक्षा मंत्री की मिलीभगत है। जहां बच्चों का उत्पीड़न हुआ और अभिभावकों की नहीं सुनी गई, वहां कितनी एफआईआर हुईं, इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। भाजपा की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कहा था कि वे कार्रवाई करेंगे। वे बताएं कि कितने प्राइवेट स्कूलों की फीस घटाई गई या वापस कराई गई? जब “आप” की सरकार थी, तब प्राइवेट स्कूलों को घर-घर जाकर अभिभावकों को पैसे वापस देने पड़े थे। अगर आशीष सूद की मिलीभगत नहीं है, तो वे एक स्कूल का नाम बताएं जिसकी फीस उन्होंने वापस करवाई हो। कुछ नहीं किया, जो दर्शाता है कि शिक्षा मंत्री अभिभावकों या बच्चों के साथ नहीं, बल्कि शिक्षा माफिया के साथ खड़े हैं।

संजीव झा ने कहा कि ऑफ द ट्रैक यह बात हो रही है और प्राइवेट स्कूल वाले भी कह रहे हैं कि आज स्कूल की मान्यता लेने के लिए रेट तय हो गए हैं। पांचवीं तक के स्कूल का रेट 15 लाख रुपये और 12वीं तक के लिए 25 लाख रुपये तय हो गए हैं। सरकार को यहां कार्रवाई करनी चाहिए, आवाज दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य बड़े नेता जेल होकर आ गए हैं, इसलिए एफआईआर से हमें क्या डराओगे? सरकार को बताना होगा कि दिखाया गया सर्कुलर वापस लिया गया है या नहीं।

इस दौरान कोंडली से “आप” विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि हो सकता है कि शिक्षा मंत्री को इन सर्कुलर के बारे में जानकारी न हो। क्योंकि उनका ध्यान शिक्षा विभाग पर नहीं है। इसलिए उनकी जानकारी के बिना ही सर्कुलर निकल रहे हैं। लेकिन भाजपा शासित एमसीडी ने भी एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें 97 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। लगता है शिक्षा मंत्री बहुत घबराए हुए हैं। उन्हें लगता था कि कुछ भी सर्कुलर निकाल लेंगे और लोगों को पता नहीं लगेगा। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है और हम जनता से जुड़े हर सवाल का जवाब भाजपा की सरकार से मांगेंगे। भाजपा की तानाशाही दिल्ली में नहीं चलने दी जाएगी। उसे एक्सपोज किया जाएगा। शिक्षा मंत्री एफआईआर की धमकी देकर हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो किस-किस पर एफआईआर कराएंगे। कुत्तों की निगरानी की खबर तो मीडिया के हर प्लेफार्म पर चली है। दरअसल, भाजपा सरकार एफआईआर का खेल में लोगों का ध्यान भटका कर अपनी 10 महीने की कमियों को छिपाना चाहती है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री झूठ के मुंह से झूठ शोभा नहीं देता। हालांकि भाजपा की पूरी सरकार ही झूठ पर टिकी है। अगर झूठ फैलाने पर किसी के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए तो सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर होनी चाहिए। सीएम ने जनता से झूठ बोला कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रात 12 बजे दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन खोल दी जाएगी। लेकिन पेंशन अभी तक नहीं खोली गई। दूसरी एफआईआर प्रधानमंत्री होनी चाहिए। मोदी जी ने ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए उनके खाते में आ जाएंगे। प्रधानमंत्री ने होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने का झूठ बोला। होली-दिवाली निकल गई, नया साल भी आ गया, लेकिन 500 रुपये का सिलेंडर भी नहीं मिला। उन्होंने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया और उनका वोट लिया। दिल्ली पुलिस झूठे वादे करने के लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री या भाजपा नेताओं पर एफआईआर नहीं करेगी, लेकिन शिक्षकों की आवाज उठाने वालों पर करेगी।

कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के स्कूल का नाम बदलेगी, तो आम आदमी पार्टी उसकी आवाज उठाएगी, दिल्ली पुलिस उस पर एफआईआर दर्ज करेगी। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ेगा और लोग विरोध करेंगे, तो उनको जेल में डालेंगे। भाजपा नकली यमुना बनाएगी और उसे एक्सपोज करेंगे तो एफआईआर कराई जाएगी। ये लोग एफआईआर कराएं, हम डरते नहीं। हमें शिक्षकों के लिए जेल जाना मंजूर है, लेकिन दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद नहीं होने देंगे।

कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़े संघर्षों के बाद शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया है। गरीबों और दलितों के बच्चों के सपने पूरे करने का काम किया है, जो कभी आईआईटी में एडमिशन या जेईई मेन एग्जाम पास करने या आईएएस-आईपीएस बनने का सपना देखते हैं। अगर भाजपा सरकार दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करेगी और उन शिक्षकों से गैर जरूरी काम करवाएगी तो आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे। भाजपा सरकार को ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं पर जितनी एफआईआर करानी है, कराएं, लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर भी एफआईआर जरूर कराए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी सरकार से दिल्ली की महिलाएं परेशान‼️

केजरीवाल सरकार ने सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की थी, लेकिन बीजेपी ने क्रेडिट चोरी के लिए इसे बंद कर दिया और फिर पिंक कार्ड लॉन्च कर दिया।

अब महिलाएं इस पिंक कार्ड को बनवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगकर जद्दोजहद कर रही हैं।

साफ़ दिख रहा है: बीजेपी सिर्फ़ दिल्ली की महिलाओं को परेशान कर रही है।
“मुझे तो बोलने में भी &$#£ संकोच हो रहा है।”

यह गालीबाज कोई और नहीं बल्कि हमारे देश के गृह मंत्री हैं। इन्होंने आज लोकसभा में अपनी जुबान से फूल झाड़े हैं। 

इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान भी इन्होंने यही शब्द बोलकर सदन की गरिमा बढ़ाई थी।
“देश में गैस के संकट के समय प्रधानमंत्री किस गुफा में छिपे हैं? केंद्र सरकार उन्हें बाहर निकालकर सामने लाए।”

देश में गैस की किल्लत समेत कई मुद्दों पर राज्यसभा में जमकर गरजे सांसद @sanjaysinghaap जी 🔥
मोदी ने भारत को अमेरिका का ‘ग़ुलाम’ बना दिया है‼️

#KejriwalOnLPGShortage
Arvind Kejriwal जी और CM Bhagwant Mann ज Arvind Kejriwal जी और CM Bhagwant Mann जी ने पंजाब के लोगों से किए हर वादे को निभाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 💯

इस बार के बजट में लिए गए ऐतिहासिक फैसले:

👩 हर महिला को ₹1,000 प्रति माह देने का वादा पूरा
🎓 शिक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी – बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए
🏥 स्वास्थ्य बजट में ऐतिहासिक वृद्धि – बेहतर इलाज और सुविधाओं के लिए
🌾 कृषि क्षेत्र के लिए विशेष निवेश – किसानों को मजबूत बनाने के लिए
🏏 युवाओं के लिए नए खेल मैदान और सुविधाएँ

इन ऐतिहासिक फैसलों के साथ पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। 💪✨
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी की ‘अमेरिका की ग़ुलामी’ भारत को भारी पड़ रही है।

देशभर में गैस की भारी किल्लत होने से हज़ारों Industry बंद और करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने का संकट पैदा हो गया है।

#KejriwalOnLPGShortage
मोदी जी ने हमारे महान देश को अमेरिका का ग़ुलाम बनाकर रख दिया है‼️

#KejriwalOnLPGShortage
मोदी जी, इस्तीफ़ा दे दीजिए लेकिन देश के साथ खिलवाड़ मत कीजिए‼️

#KejriwalOnLPGShortage
He put an AI video 😭 He put an AI video 😭
मोदी जी ने Non Aligned Policy की धज्जियां उड़ाकर पूरे देश को संकट में डाल दिया😡

#KejriwalOnLPGShortage
पूरे देश में हो रही पूरे देश में हो रही LPG सिलेंडर की किल्लत लेकिन मोदी जी के अनुसार, सब चंगा सी…
मोदी जी, जनता को मूर मोदी जी, जनता को मूर्ख समझना बंद कर दीजिए‼️
दिल्ली के तथाकथित “शराब घोटाले” का मामला अभी दिल्ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
लेकिन बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विजेंद्र सचदेवा खुलेआम कह रहे हैं — “पिक्चर अभी बाकी है।”
सवाल यह है कि जब मामला अदालत में है, तो ऐसे बयान देकर किस तरह की पिक्चर दिखाने की कोशिश हो रही है?
क्या यह हाई कोर्ट के जजों पर मनमुताबिक फैसला करवाने के लिए माहौल और दबाव बनाने की कोशिश है? ⚖️🔥
भारत का लगभग 60% कच्चा तेल और 50% गैस हार्मुज़ समुद्री मार्ग से होकर देश में आती है।

मोदी सरकार ने अमेरिका और इज़राइल के दबाव में आकर ईरान के साथ अपने संबंध कमजोर कर लिए, जिसका खामियाज़ा आज देश की जनता को बढ़ती महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

इसी बीच, सरकार के करीबी उद्योगपति Gautam Adani की कंपनी ने भी आपदा में अवसर देखते हुए गैस के दाम तीन गुना तक बढ़ा दिए।

यानी एक तरफ गलत विदेश नीति और दूसरी तरफ कॉर्पोरेट को फायदा — इसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।

इसी गंभीर मुद्दे को उठाते हुए मैंने संसद में Rule 267 के तहत नोटिस दिया है, ताकि इस पर तुरंत चर्चा हो और देश को सच्चाई पता चल सके।
गुजरात में शराब और नशा तस्कर ही चला रहे हैं सरकार‼️
आम आदमी पार्टी कभी भी भाई-भतीजेवाद की राजनीति नहीं करेगी💯
भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र सचदेवा और भाजपा सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा कह रहे हैं कि पिक्चर अभी बाक़ी है। 

अभी तो मामला दिल्ली हाई कोर्ट में है और वहां सुनवाई होनी बाकी है। क्या ये लोग यह कहना चाह रहे हैं कि हाई कोर्ट से मन मुताबिक निर्णय करवा लेंगे?
गुजरात और देशभर में केजरीवाल को रोकने के लिए, बीजेपी ने उन्हें झूठे केस में जेल भेजा  था।
इस बार गुजरात में बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं बनेगी,

इस बार किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के मल्टीपल इंजन की सरकार बनेगी।
हमारे पूर्वजों ने गुजरात और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया,
लेकिन बीजेपी ने वर्षों तक सिर्फ़ सत्ता की मलाई खाई है।
अब गुजरात को बचाने की जिम्मेदारी हम सबको मिलकर उठानी होगी।
अगर गुजरात का युवा सिर्फ़ दो साल आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए दे दे,
तो गुजरात की तक़दीर बदल सकती है।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, Aam Aadmi Party
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube