Scrollup

18 जुलाई को बाबा साहेब और गांधी जी को शपथ पत्र की प्रति समर्पित करेंगे आलोक अग्रवाल
शपथ पत्र में विभिन्न मुद्दों पर 30 वादों की घोषणा की है आप के प्रदेश अध्यक्ष ने

भोपाल, 17 जुलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल 18 जुलाई को महू में बाबा साहेब अंबेडकर को अपनी घोषणाओं का शपथ पत्र समर्पित करेंगे। इसके बाद वे भोपाल में मानस भवन में बापू के समक्ष भी अपनी घोषणाओं का शपथ पत्र रखेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महू में बाबा साहेब को शपथ पत्र समर्पित करने के बाद वे देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर से होते हुए बैरागढ़ पहुंचेंगे। इन सभी स्थानों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता श्री अग्रवाल का स्वागत करेंगे। इसके बाद भोपाल में विभिन्न पड़ावों से होता हुआ उनका काफिला मानस भवन पहुंचेगा, जहां गांधी जी के समक्ष वादों के शपथ पत्र की प्रति समर्पित की जाएगी। गौरतलब है कि आलोक अग्रवाल ने अपनी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राथमिक तौर पर किए जाने वाले कामों के लिए 30 घोषणाएं की हैं और इन्हें स्टाम्प पेपर पर नोटरी कर जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में 2.30 बजे आलोक अग्रवाल का काफिला विसर्जन घाट, बैरागढ़ पहुंचेगा। यहां स्वागत होने के बाद चंचल चौराहा, बैरागढ़, लालघाटी चौराहा, इमामीगेट चौराहा, पीरगेट, मोती मस्जिद, बुधवारा चौराहा, काली मंदिर, चिकलोद रोड, जिंसी चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, 7 नंबर चौराहा, बिट्टन मार्केट, कोलार तिराह, मेनिट चौराहा, नेहरू नगर, पी.एंड.टी चौराहा, भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा, थाना टी.टी. नगर, रोशनपुरा चौराहा होते हुए यह काफिला मानस भवन (श्यामल हिल्स) पर शाम 6 बजे पहुंचेगा।

महू से मानस भवन (भोपाल) तक के रास्ते में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करीब 30 स्थानों पर आलोक जी का स्वागत करेंगे। मानस भवन पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल बापू के समक्ष अपनी घोषणाओं का शपथ पत्र रखेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि बाबा साहेब और बापू को शपथ पत्र अर्पित करने का आशय सिर्फ सांकेतिक नहीं है। इसके पीछे हमारी सोच साफ है। बापू और डॉ अंबेडकर इस देश के निर्माताओं में सबसे अहम हैं। बापू ने देश की जनता के लिए जो सपना देखा था और डॉ अंबेडकर ने उसे संविधान के माध्यम से तहरीर दी। यह दोनों ही हमारे, इस देश के बुजुर्ग हैं। वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए जो कुछ करने जा रहे हैं, उसे बापू और डॉ अंबेडकर के समक्ष रखकर यह संकल्प लेना ही हमारा उद्देश्य है कि हम इन महापुरुषों के सपनों के भारतीय समाज के लिए वचनबद्ध हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार श्री आलोक अग्रवाल जी का 18 जुलाई 2018 का भोपाल कार्यक्रम
1) विसर्जन घाट बैरागढ़ दोपहर 2.30 बजे ( स्वागत)
2) चंचल चौराहा बैरागढ़ दोपहर 2.40 बजे ( स्वागत)
3) लालघाटी चौराहा दोपहर 2.55 बजे ( स्वागत)
4) इमामीगेट चौराहा दोपहर 3.10 बजे ( स्वागत)
5) पीरगेट दोपहर 3.15 बजे ( स्वागत)
6) मोती मस्जिद दोपहर 3.20 बजे
7) बुधवारा चौराहा दोपहर 3.30 बजे
8) काली मंदिर दोपहर 3.40 बजे
9) चिकलोद रोड दोपहर 3.50 बजे
10) जिंसी चौराहा दोपहर 3.55 बजे ( स्वागत)
11) बोर्ड ऑफिस चौराहा शाम 4.10 बजे
12) मानसरोवर कॉम्प्लेक्स शाम 4.20 बजे
13) 7 नंबर चौराहा शाम 4.25 बजे
14) बिट्टन मार्केट शाम 4.35 बजे
15) कोलार तिराह शाम 4.45 बजे
16) मेनिट चौराहा शाम 4.55 बजे
17) नेहरू नगर शाम 5 बजे
18) पी.एंड.टी चौराहा शाम 5.10 बजे
19) भारत माता चौराहा शाम 5.15 बजे
20) रंगमहल चौराहा शाम 5.30 बजे
21) थाना टी.टी. नगर शाम 5.40 बजे
22) रोशनपुरा चौराहा शाम 5.50 बजे
23) मानस भवन श्यामल हिल्स शाम 6 बजे

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir