Scrollup

Press Release/MCD/26Feb2018

AAP पार्षदों के हंगामे के चलते उत्तरी और पूर्वी नगर निगम के सदन की कार्यवाही स्थगित

सोमवार को दिल्ली नगर निगम के सदन में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही सीलिंग का मुद्दा प्राथमिकता के साथ उठाया, इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भ्रष्टाचार के मामले में फंसी मेयर प्रीति अग्रवाल और साथ ही एक और मामले में फंसे भाजपा पार्षद और नेता सदन जयेंद्र डबास के इस्तीफ़े की मांग की। आपको बता दें कि सोमवार को उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का सत्र आयोजित किया गया था जहां दोनों ही सदनों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जारी सीलिंग के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया और सदन को स्थगित कराया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि ‘आज दिल्ली में भाजपा प्रायोजित सीलिंग धड़ल्ले से चल रही है, जो पहले दुकानों और बाज़ारों तक ही सीमित थी वो अब रिहाइशी इलाक़ो में भी पहुंच गई है और लोगों के घरों को सील किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है कि अब लोगों से उनका आशियाना भी छीना जा रहा है और यह सबकुछ भाजपा के इशारे पर ही हो रहा है। ना तो भाजपा शासित एमसीडी ही सीलिंग के रोकने के लिए कोई कदम उठा रही है और ना भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों की सुध ले रही है।

वहीं दूसरी तरफ़ उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं जिसके तहत आम आदमी पार्टी उनके इस्तीफ़े की लगातार मांग कर रही है। मेयर प्रीति अग्रवाल पर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर टेंडर में कमीशन लेने का आरोप है। निगम में बैठे भाजपा के नेता आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं जिन्होंने निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बन रखा है। निगम के शिक्षकों को वेतन देने के लिए इन लोगों के पास पैसे नहीं है लेकिन आलीशान पार्टियां करने और कमीशन खाने में निगम के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद औ नेता विपक्ष राकेश कुमार ने कहा कि ‘एक तरफ़ मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता जयेंद्र डबास पर ग्राम पंचायत की ज़मीन पर अवैध कब्जे के आरोप लगे हैं, जयेंद्र डबास जो अवैध निर्माण सरकारी ज़मीन पर करवा रहे थे उस पर कोर्ट ने भी रोक लगा दी है। ना केवल मेयर बल्कि उनके पार्षद और सदन के नेता भी खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के भ्रष्टाचार का विरोध इसी तरह से करेगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir