Scrollup

जल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी लेते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले दिन से ही सक्रीय हो गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का खुद निरीक्षण करने पहुंच गए। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नई दिल्ली क्षेत्र में नेहरु पार्क और सत्य सदन स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्लांट में मौजूद अधिकारियों से प्लांट की मौजूदा स्थिति को जाना जिसमें अधिकारियों ने उन्हें बारीकी से सारी जानकारियां दी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जल मंत्रालय का ज़िम्मा संभाला है जिसके तहत मुख्यमंत्री अब खुद दिल्ली की जनता के लिए साफ़ पीने के पानी को सुनिश्चित करने में लग गए हैं।

दिल्ली स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में अधिकारियों से बात करते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir