Scrollup

भाजपा की संकीर्ण मानसिकता और गुंडागर्दी की राजनीति से परेशान होकर भाजपा शीर्ष नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन : AAP

आज आईटीओ स्तिथ आम आदमी पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री जी के सुपुत्र संदीप शास्त्री अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने बताया कि संदीप शास्त्री भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, और भाजपा से ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री जी के सुपुत्र भी हैं। संदीप शास्त्री के साथ उनके साथी चौधरी वीरेन सिंह (पूर्व चेयरमैन छपरौली), ने भी संजय सिंह के हाथों से आम आदमी पार्टी की टोपी पहन कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संजय सिंह ने बताया कि संदीप शास्त्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक विख्यात चेहरा हैं। एक लम्बे समय से संदीप शास्त्री एवं उनका परिवार सामाज के उत्थान के लिए सभी संभव प्रयत्न करता रहा है, और देश की गरीब और आम जनता की सेवा करता रहा है। अभी पिछले दिनों ही संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में कई हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा करके उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार के सम्मुख गन्ना किसानों के मुद्दों को उठाने का काम किया था। संजय सिंह ने बताया की उसी आन्दोलन को संदीप शास्त्री आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर पुरजोर तरीके से उठाएँगे और बहरी केंद्र सरकार के कानों तक गरीब और मजबूर किसानों की आवाज़ पहुचाने में पार्टी का सहयोग करेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संदीप शास्त्री ने कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है की अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए और देश के लिए एक प्रेरणात्मक राजनीति को जन्म दिया जाए। अपने सार्वजानिक जीवन में भी आप जो करते हैं वो लोगो के लिए एक आदर्श होना चाहिए। बहुत सारे नेता केवल अपने भाषण में ही समाज में बदलाव लाने की बाते करते हैं, लेकिन नेता के वास्तविक जीवन में भी वो सब होना चाहिए जो वो भाषण में बोलते हैं। संदीप शास्त्री ने कहा की देश में आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भागीदारी की राजनीति करती है। जिनके लिए राजनीति करती है, उनको आदेशो में शामिल भी करती है।

अरविन्द केजरीवाल सिन्धान्तो की राजनीति करते हैं। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। किसी भी पार्टी का इम्तिहान उसके सत्ता में आने के बाद होता है। और आम आदमी पार्टी इस इम्तिहान में 100 % शुद्ध साबित हुई है। आज भी पार्टी के शीर्ष नेता लोगो के बीच रहते हैं, साधारण रहते हैं और जनता लिए काम करते हैं।

हम सब साथ मिलकर एक ऐसी राजनीति की शुरुआत करेंगे जिसमे एक आम आदमी भी बिना किसी डर के राजनीति में अपनी भागीदारी दे सके, देश के हित में काम कर सके, और एक सकरात्मक राजनीति की शुरुआत देश में हम मिलकर करेंगे।

उत्तर प्रदेश में चल रहा है गुंडागर्दी का नंगा नाच, गुंडों के हौसले आसमान की बुलंदियों पर : संजय सिंह

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी का नंगा नाच चल रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर हैं। लूटपाट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाएँ दिन-ब-दिन बढती जा रही हैं। कल रात उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एप्पल कंपनी के मैनेजर को गोली मार देने की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा की वो लखनऊ जहाँ कहा जाता है की मुस्कुराओ आप लखनऊ में हो, योगी राज में वो नारा बदल चुका है, अब नारा है कि डरिये आप लखनऊ में हैं। कभी भी कहीं भी आपकी हत्या की जा सकती है। गुंडों की ज़रूरत ही नहीं है, योगी जी की पुलिस ही गुंडो का काम कर रही है। ये किस प्रकार का सुशासन भाजपा देश की जनता को देना चाहती है।

संजय सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में एक तानाशाही का माहोल बन चुका है। जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोला उसे या तो देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है या मार दिया जाता है। कल लखनऊ में आम आदमी पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। और ये बैठक गाँधी भवन में की जानी है। ये कोई जन सभा नहीं है, न ही कोई ओपन मीटिंग है, फिर भी उतर प्रदेश सरकार मीटिंग की अनुमति नहीं दे रही है। संजय सिंह ने कहा की हम कल लखनऊ में अपनी मीटिंग ज़रूर करेंगे। प्रशासन को जो सही लगे वो कदम उठाए, हम जेल जाने को भी तैयार हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir