Scrollup

गोकुलपुरी से कांग्रेस नेता चौधरी अजित सिंह व समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शराफत अली अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल*
*भारतीय जनता पार्टी के निक्कमें व अहंकारी सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाने का दम सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही है: दिलीप पाण्डेय*
*दिल्ली की आम आदमी पार्टी जमीन से जुड़ी जनाधार वाली पार्टी है: राजेंद्र पाल गौतम*
 
25 अप्रैल 2019, गुरुवार को आम आदमी पार्टी के आईटीओ स्थित मुख्य कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय, मंत्री इमरान हुसैन व दिल्ली की सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम की मौजूदगी में गोकुलपुरी से कांग्रेस नेता चौधरी अजित सिंह, यूथ कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शराफत अली ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सभी सम्मानित लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी में कोई भी व्यक्ति कितने भी बड़े पोस्ट पर चला जाए, लेकिन फिर भी वह सभी से बड़े प्यार से अपने परिवार का सदस्य समझकर बात करता है। ऐसा किसी दूसरी पार्टी में देखने को नहीं मिलता। जैसी सरकार दिल्ली की जनता चाहती थी आम आदमी पार्टी वैसी ही सरकार है।
 
उन्होंने कहा कि, यह लोकसभा चुनाव देश को बचाने का चुनाव है, देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। आज जिस तरह से देश में नफरत की राजनीति कर भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे में लोगों को एकजुट हो कर लड़ने की जरुरत है।
 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने तमाम लोगों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी में उन तमाम लोगों का स्वागत है जो देश में सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं। आज इनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी का कुनबा बड़ा होगा, साथ ही समाज भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के निक्कमें व अहंकारी सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाने का दम सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही है। चुनाव में बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर दिन रात मेहनत करनी है। लोगों को बताना है कि इस चुनाव में वोटों का बंटवारा मत करना, वोटों का बंटवारा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चत है।
 
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आज उम्मीदवार घोषित के बाद कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले लोग अगर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है तो इससे बड़ा कोई और प्रमाण नहीं की कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। दिल्ली के अंदर चाहे सियासत करनी हो या समाज की सेवा आम आदमी पार्टी दोनों ही काम बेहतर तरीके से कर रही है। कांग्रेस के राजनीति अहंकार का जवाब जैसे 2015 में जनता ने दिया इस बार भी देगी।
 
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, सभी लोगों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात की, लेकिन आज की तारीख़ में सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही है जो पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लड़ रहे है। जरूरी है कि इस बार दिल्ली की जनता कोई बड़ा आदमी नहीं बल्कि अपना आदमी चुने, जो जनता के दुख को अपना दुख समझ के काम करें, और वो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है तो पिछले 4 सालों से जनता के दुख, दर्द को समझ रही है और जनता के हित मे लगातार नए-नए विकास कार्य करा रही है।
 
दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि, आम आदमी पार्टी परिवार में चौधरी अजीत सिंह के तमाम साथियों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से हर चुनाव में वोट काटने का काम कर रही है इससे जनता के मन में आक्रोश है। इसी को देखते हुए कांग्रेस के कई बड़े और पुराने साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir