Scrollup

दिल्ली वाले गर्व से कहते हैं कि उनका मुख्यमंत्री ईमानदार है मगर देश के लोग नहीं कह पाते कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है: केजरीवाल

 

526 करोड रुपए का राफेल जहाज 1700 करोड़ रुपए में खरीद कर मोदी जी देश की सेना का पैसा खा गए : केजरीवाल

 

मोदी जी ने हमारी सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश की, मुझ पर रेड करवाई, हमारे मंत्रियों पर रेड करवाई, पर हमारे खिलाफ एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं निकाल पाए: केजरीवाल

 

नवंबर 26, 2018। सोमवार को आम आदमी पार्टी की स्थापना को 6 साल पूरा होने पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग गर्व से कहते हैं कि हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार है, मगर देश के लोग नही कह पाते कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के 6 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह सभी लोग बधाई के पात्र हैं जो जंतर मंतर से उठी इस क्रांति को यहां तक लेकर आए। उन्होंने कहा मैं देश के उन करोड़ों करोड़ों लोगों को बधाई देता हूं जिनको आम आदमी पार्टी में देश के विकास की उम्मीद दिखाई देती है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान बना और आज ही के दिन हमारी पार्टी का जन्म हुआ। यह कोई इत्तफाक नहीं हो सकता। शायद नियति भी जानती है कि केवल आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के संविधान पर मंडरा रहे खतरे से लड़ने की ताकत रखती है।

 

आज से 6 साल पहले जब हमने पार्टी बनाई तो देश में कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि इन लोगों की तो जमानत जप्त होंगी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि 1 साल के अंदर ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी। चुनाव के बाद हमारी 28 सीटें आई और गठबंधन से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। वह सरकार केवल 49 दिन चली लेकिन 49 दिन में हमने ऐसे-ऐसे काम करके दिखाएं के पूरे देश में जब मोदी जी की एक लहर चल रही थी, उस लहर में भी दिल्ली के लोगों ने 70 में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी के लोगों को जीता कर दिल्ली की सत्ता पर बैठाया। 49 दिनों में दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हो गया था। 49 दिन में हमने 32 भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेज दिया था, अधिकारियों में एक खौफ पैदा हो गया था।

 

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साढे 3 साल में मोदी जी ने हमें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे पहले उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स भेजकर एंटी करप्शन ब्यूरो पर कब्जा कर लिया ताकि हम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न कर सके। हमारी सरकार को गिराने के में मोदी जी ने हर संभव कोशिश कि, हमारे 21 विधायकों को झूठे केस में फंसा कर उनकी सदस्यता रद्द कराने की पूरी कोशिश की। पिछले साढे 3 साल में मोदी जी ने मुझ पर रेड करवाई, मनीष सिसोदिया पर रेड करवाई, हमारे मंत्रियों पर रेड करवाई, हमारी 400 फाइलें मंगवा ली, और भरपूर कोशिश की इन फाइलों में कोई कमी निकालो, अरविंद केजरीवाल को फसाओ। लेकिन भगवान हमारे साथ है, दिल्ली की जनता हमारे साथ है, मोदी जी हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए।

 

प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल मुद्दे पर हमला बोलते हुए, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, आज दिल्ली की जनता का सीना चौड़ा हो रहा है, 58 इंच का हो रहा है, दिल्ली की सारी जनता गर्व से कहती है “हमारा सीएम ईमानदार है”, मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूँ क्या आप अपने दिल से कह सकते हो की “हमारा पीएम ईमानदार है?” उन्होंने कहा, आज देश का हर नागरिक बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि 526 करोड का राफेल जहाज सत्रह सौ करोड़ में क्यों खरीदा गया। हर एक जहाज पर लगभग 1000 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। मोदी जी ने 33 जहाज खरीदे हैं, अर्थात 33000 करोड़ का घोटाला हुआ है। मोदी जी हमारी सेना के पैसे भी खा गए, देश की सेना को भी नहीं बख्शा। मोदी जी को बताना होगा कि यह 33000 करोड रुपए किसकी जेब में गए। एक किसान लोन लेता है तो मोदी जी उसका जीना हराम करवा देते हैं, लेकिन विजय माल्या नो हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया, नीरव मोदी 11000 करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया और मोदी सरकार कहती है कि पता नहीं चला। मोदी जी को बताना पड़ेगा देश चला रहे हो या धर्मशाला चला रहे हो।

 

आज देश मोदी जी से पूछ रहा है कि कितने करोड रुपए खाए मोदी जी ने इन लोगों को देश के बाहर भगाने में मदद करने के लिए।

 

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ साथ दिल्ली की सभी लोकसभा के प्रभारी जैसे पंकज गुप्ता, आतिशी, दिलीप पांडे, राघव चड्ढा आदि एवं दर्जनों विधायकों के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir