Scrollup

*आम आदमी पार्टी की दक्षिणी दिल्ली इकाई बनी कांग्रेस, भाजपा और बसपा के कई कदावर नेताओं का घर – राघव चड्ढा*
AAP दक्षिण दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार राघव चड्ढा ने AAP के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक समिति के सदस्य दुर्गेश पाठक और तुगलकाबाद के विधायक सहीराम पहलवान की उपस्थिति में, पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व सदस्य कृष्ण कुमार सहरावत का आम आदमी पार्टी (आप) में स्वागत किया।
श्री सेहरावत ने 20 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य के रूप भारत की और दिल्ली की राजनीती में सक्रिय योगदान किया| उन्होंने दक्षिण दिल्ली के बिजवासन विधानसभा के महिपालपुर वार्ड में 2012-2017 तक पार्षद के रूप में कार्य किया। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी की दक्षिणी दिल्ली इकाई कई कांग्रेस, भाजपा और बसपा के कदावर नेताओं का घर बनी है| बहुत सारे बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सकारात्मक नीतियों के चलते आप का दामन थामा है, और इसी श्रृंखला में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि रहे, भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए महिपालपुर वार्ड, बिजवासन के पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार सेहरावत जी भारतीय जनता पार्टी को छोड़, आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “सेहरावत जी ने 20 साल से अधिक वर्ष भारत की और दिल्ली की राजनीति में अपना योगदान दिया | भारतीय जनता पार्टी को दक्षिणी दिल्ली में मज़बूत करने में इनका काफ़ी योगदान रहा। 20 साल के इनके परिश्रम और राजनैतिक अनुभव से आम आदमी पार्टी को बहुत लाभ होने जा रहा है, और इनके आने से बिजवासन विधानसभा में ख़ासतौर पर आम आदमी पार्टी को बेहद मज़बूती मिलने जा रही है।”
उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लगातार दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में कमज़ोर हो रही है| अब कृष्ण कुमार सहरावत जी के आने से भाजपा के बिजवासन इकाई की एक तरह से कमर टूट गई है|
प्रेस वार्ता में उपस्थित नेतागण ने कृष्ण कुमार सहरावत को आम आदमी पार्टी की टॉप पहनाई और औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत किया|

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir