Scrollup

 
*उत्तरी पूर्वी आप प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने दिखाई ज़मीनी ताकत, हज़ारो लोगो के रोड शो के बाद किया नामांकन*
 
*आयोजित रोड शो में सड़को पर छाया सफेद सैलाब, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोगों का मिला समर्थन*
*आज दिल्ली की जनता ने पूर्ण राज्य के समर्थन में दिखाया दम: दिलीप पाण्डेय*
22 अप्रैल, सोमवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर पूर्वी लोकसभा में मेगा रोड शो का आयोजन भी किया गया। इस रोड शो को ‘परिवर्तन यात्रा’ के तौर पर शुरु किया गया। परिवर्तन यात्रा की शुरूआत सिग्नेचर ब्रिज से शुरु होकर नंद नगरी जिला कार्यालय तक गई। रोड शो में बाइक्स, कार, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को मिलाकर करीब 15,000 लोगों का काफिला साथ चला।
आयोजित रोड शो में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, बुराड़ी विधायक संजीव झा, गोकुलपुरी विधायक चौधरी फतेह सिंह, रोहतास नगर विधायक सरिता सिंह, तिमारपुर विधायक पंकज पुष्कर, घोंडा विधायक श्रीदत्त शर्मा, सीलमपुर विधायक हाजी इशराक खान एंव स्थानीय कार्यकर्ता और हजारों लोगों ने अपना समर्थन दिया।
आयोजित ‘परिवर्तन यात्रा’ में हज़ारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की टोपी, झंडे, पोस्टर्स का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी का जहाँ जहाँ से भी काफ़िला निकला वहाँ के स्थानीय लोग समर्थक देने के लिए जुड़ते गए। रास्ते भर लोगों ने मालाओं और फूलों से दिलीप पाण्डेय का स्वागत कर समर्थन दिया। श्याम लाल कॉजेल में स्टूडेंट्स ने दिलीप पाण्डेय का जम कर स्वागत किया साथ ही आम आदमी पार्टी के साथ आने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, उत्तर पूर्वी दिल्ली में जितने भी सांसद रहे सब ने जनता के साथ धोखा किया, जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। भाजपा के सातों सांसदों ने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। जब-जब दिल्ली की जनता को अपने सांसदों की आवश्यकता पड़ी, उन्होंने जनता से मुहं फेर लिया।
उन्होंने कहा कि, उत्तर पूर्वी लोकसभा की जनता बदलाव चाहती है, और अपने क्षेत्र के लिए एक ऐसा सांसद चाहती है जो संसद में उनकी आवाज बनकर जाए, जो जनता के दुख-दर्द को समझें। इस बार उत्तर पूर्वी की जनता को कोई बड़ा आदमी नहीं, बल्कि अपना आदमी चाहिए।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस ने काफी समय से दिल्ली की सत्ता पर राज किया। लेकिन हमेशा से उन्होंने जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। 2015 में जनता द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले की वजह से दिल्ली की सत्ता में एक ऐसी पार्टी का जन्म हुआ जिसने दिल्ली का इतिहास ही बदलकर रख दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाएं जैसे- अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, सस्ती बिजली, फ्री पानी, सड़क, नाली, सीवर जैसी कई सुविधाएं लोगों को मिलने लगी।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ही है जो दिल्लीवालों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में रही सभी पार्टियों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात की लेकिन आज सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही है जो दिल्ली की जनता के हक के लिए और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए लड़ रहें है। उन्होंने कहा कि, अगर सातों सांसद आम आदमी पार्टी के चुने जाते हैं तो दो साल के भीतर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा लेके रहेंगे जिससे दिल्ली का विकास और तेजी से किया जा सके।
उन्होंने कहा कि, अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होगा, तो कानूनी तौर पर लगभग 60 हजार करोड़ रुपए दिल्ली के विकास के लिए मिलेगा। जिससे दिल्ली में नए स्कूल और कॉलेजों का निर्माण किया जा सकेगा, बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। दिल्ली सरकार के पास सारे अधिकार होंगे तो युवाओं के लिए नई नौकरियां निकाली जाएंगी। पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन होगी तो महिलाओं की सुरक्षा सरकार सुनिश्चित कर पायेगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir