Scrollup

*पूर्ण राज्य आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आपने दिल्ली के 272 वार्ड में जलाया भाजपा का 2014 का लोकसभा घोषणा पत्र*
*24 मार्च को 3000 जगहों पर आम आदमी पार्टी, BJP का घोषणा पत्र जलाएगी : गोपाल राय*
 
नई दिल्ली, 17 मार्च 2019,
दिल्ली में एक लंबे समय से आम आदमी पार्टी दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग करती आ रही है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल एवं केंद्र सरकार को भी पत्र लिखकर पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की थी। सड़क से लेकर सदन तक हर जगह पूर्ण राज्य की मांग उठाई, परंतु कोई सकारात्मक परिणाम ना मिलने के कारण पार्टी ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया।
जैसा की ज्ञात है, आम आदमी पार्टी ने सातों लोकसभा में पूर्ण राज्य के मुद्दे को घर घर तक पहुंचाने के लिए 20-20 ई रिक्शा रथों के माध्यम से इस आंदोलन की शुरुआत करी। यह ई-रिक्शा रथ सभी प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण है। सभी प्रकार के पेम्पलेट और पोस्टर वगैरा इस प्रचार रथ में मौजूद है। दिल्ली की जनता को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है, यह बताने का काम इन रथों के द्वारा किया जा रहा है।
जैसा कि भाजपा और कांग्रेस के पूर्व में रहे नेता समय समय पर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग करते रहे हैं। परंतु वर्तमान की भाजपा और कांग्रेस अब अपने ही वादे से मुंह फेरती नजर आ रही है। इस संदर्भ में पार्टी ने तत्कालीन केंद्र सरकार भाजपा के 2014 के लोकसभा घोषणा पत्र, जिसमें भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, उसकी प्रतियां दिल्ली के कोने कोने में जलाने का आंदोलन शुरू किया।
पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली की सातों लोकसभा में भाजपा के 2014 के झूठे घोषणा पत्र को जलाने का काम किया था। उसके बाद कल दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा के इस झूठे घोषणा पत्र को जलाने का काम किया गया था। उसी श्रंखला में आज दिल्ली के 272 वार्डो में, वार्ड अध्यक्षों के नेतृत्व में, भाजपा के 2014 के इस झूठे घोषणा पत्र को जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक अपनी अपनी विधानसभाओं में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। पार्टी के सातों लोकसभा प्रत्याशी भी अपनी अपनी लोकसभा में से एक विधानसभा के, इस भाजपा का घोषणा पत्र जलाओ आंदोलन में शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया।
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र बाबरपुर के चारों वार्डों में अलग अलग समय पर भाजपा के घोषणा पत्र जलाओ आंदोलन में अपना योगदान दिया।
गोपाल राय ने भिन्न-भिन्न समय पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर मौजूद रहकर भाजपा का घोषणा पत्र जलाया जो कि निम्न प्रकार से है
वार्ड 50E में 12 बजे घोषणा पत्र जलाया गया,
वार्ड 51E में 12:30 बजे घोषणा पत्र जलाया गया,
वार्ड 49E में 1:00 बजे घोषणा पत्र जलाया गया,
वार्ड 48E में 1:30 बजे घोषणा पत्र जलाया गया।
आम आदमी पार्टी के सातों लोकसभा प्रत्याशियों ने निम्न जगहों पर मौजूद रहकर घोषणा पत्र जलाओ कार्यक्रम में अपना योगदान दिया…
उत्तर-पश्चिमी लोकसभा- गुगन सिंह, से. 7 रोहिणी, 12:30 जलाया गया घोषणा पत्र,
पूर्वी दिल्ली लोकसभा-आतिशी, दिलशाद गार्डन, 2:00 बजे जलाया गया घोषणा पत्र,
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा- दिलीप पांडेय, कबूतर चौक, सुंदर नगरी, 1 बजे जलाया गया घोषणा पत्र,
नई दिल्ली लोकसभा- ब्रजेश गोयल, राजपूत चौपाल, नारायणा गांव, 1 बजे जलाया गया घोषणा पत्र,
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा- राघव चड्ढा, आया नगर, 1 बजे जलाया गया घोषणा पत्र,
चाँदनी चौक लोकसभा- पंकज गुप्ता, MLA ऑफिस, शालीमार बाग, 1 बजे जलाया गया घोषणा पत्र।
आगामी 24 मार्च 2019 को पूर्ण राज्य आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के सभी मंडल अधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में लगभग 3000 जगहों पर भाजपा का 2014 का लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जला कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir