Scrollup

भाजपा देश के लिए केंसर की तरह है, सातों सीटें जीतकर, आम आदमी पार्टी दिल्ली से इस केंसर को उखाड़ फेंकने की शुरुआत करेगी : पंकज गुप्ता

नई दिल्ली, रविवार, 12 जनवरी 2019। लोकसभा से सम्बंधित मीटिंगों की श्रंखला में चांदनी चौक लोकसभा की मीटिंग का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। मीटिंग में लोकसभा से जुड़े सभी विधायक, निगम पार्षद, लोकसभा एवं जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह तो तय है कि दिल्ली में दौबारा से आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी, लेकिन दिल्ली में सरकार बनने से हम देश की संसद में जनता के मुद्दों को नहीं उठा सकते उसके लिए हमारे सांसदों को वहां पहुचना बहुत ज़रूरी है। आज हम सबके पास एक मौका है की हम दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर देश की संसद में भेंजे। ताकि वो जनता की आवाज़ को वहां पुरजोर तरीके से उठा सके। आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। आज कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हरा तो नहीं सकती, लेकिन वोट काटकर भाजपा को जिताने का काम ज़रूर कर सकती है।

आज देश में परिस्थिति अलग है, अब जनता समझदार हो गई है, अलग-अलग राज्यों में अलग अलग परिस्थितियां बन रही है और जनता उसी के साथ खड़ी भी हो रही है। जिसका जीता जागता सबूत हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में पूरे देश ने देखा है। जहाँ एक तरफ देश ने प्रचंड बहुमत से मोदी जी को देश की कुर्सी पर बैठाया था, वही उनकी तानाशाही का जवाब तीन राज्यों में उनकी सरकार को उखाड़ फैंक कर दे दिया। अगर दिल्ली में भाजपा को कोई हरा सकती है तो वो केवल और केवल आम आदमी पार्टी है। यही बात हमें दिल्ली की जनता को बतानी है।

आज दिल्ली में आरएसएस के लोग भ्रम फ़ैलाने में लगे हैं, ताकि आम आदमी पार्टी का वोट तोड़ सकें,लेकिन हमें दिल्ली की जनता के बीच जाकर उनके सच को उजागर करना है। आज दिल्ली में भाजपा का एजेंडा है तोड़ो वोट को तभी जीत सकते हैं, और हमारा एजेंडा है कि जोड़ो वोट को तभी जीत होगी। उनके तोड़ो का जवाब हमें जोड़ो से देना है। हमने दिल्ली में क्या काम किये हैं ये दिल्ली का बच्चा बच्चा जानता है, और यही बात हमको भी दिल्ली की जनता के बीच लेकर जाना है।

अंत में गोपाल राय ने चांदनी चौक लोकसभा के कार्यकर्ताओं को भी जीत का मन्त्र जो पार्टी ने तय किया है, उसके बारे में बताया।

मीटिंग में मौजूद दिल्ली कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आज इतने काम किये है कि जो पार्टी के घौर विरोधी थे, वो भी आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हैं। आप सबको सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के बीच रखने हैं। हमने दिल्ली में चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, बिजली और पानी के स्तर पर जो बदलाव किए हैं उनके बारे में घर घर तक सच्चाई पहचानी हैं। इसी के साथ साथ आप सबको भाजपा का दोहरा चरित्र भी जनता के सामने रखना है। जनता को बताना है कि किस तरह से भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जो वादे मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले किए थे, कैसे बेशर्मी के साथ अमित शाह ने यह कहते हुए की वो तो केवल एक चुनावी जुमला था, जनता के सपनो पर पानी फिर दिया।

 

मीटिंग में मौजूद चांदनी चौक लोकसभा के प्रभारी पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले पार्टी की कर्मठ कार्यकर्त्ता स्व. मीरा सान्याल जी को श्रधांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात पंकज गुप्ता ने मीटिंग में आए कार्यकर्ताओं से कहा में आप सभी लोगो से अलग अलग समय पर अलग अलग जगहों पर और अलग अलग मुद्दों पर बातचीत कर चुका हूँ। लेकिन आज हम सब यहाँ एक ही मुद्दे के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एक बड़ी बहस चल रही है कि मोदी जी को दौबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए कि नहीं। अगर किसी बच्चे से भी पूछो तो मोदी के दौबारा न आने के तो सैकड़ों कारण गिना सकता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति एक भी ऐसी वजह नहीं बता सकता जिसके आधार पर कहा जाए की मोदी जी को दौबारा आना चाहिए। आज देश का बच्चा बच्चा जानता है कि मोदी जी का सत्ता में दौबारा आना देश के लिए केंसर के बराबर है।

उन्होंने कहा कि आज से पांच साल पहले देश की जनता ने भरोसा करके प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी को देश की गद्दी पर बैठाया। लेकिन मोदी जी ने देश की जनता के सारे सपने चूर चूर कर दिए। मोदी जी ने केवल और केवल अपने स्वार्थ साधे। मोदी जी ने सत्ता में आते ही, देश के सारे बड़े बड़े संस्थानों को बर्बाद कर के रख दिया। मोदी जी ने आरबीआई, सीबीआई, सीवीसी, और चुनाव आयोग सबको अपने हाथों की कठपुतली बना कर रखा है। आज समय की मांग है कि हम सबको एक होकर मोदी जी की तानाशाही का जवाब देना पड़ेगा। उनको बताना पड़ेगा, की उनकी मनमानी नहीं चलेगी। इस देश में लोक्तातंत्र है और देश का संविधान सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।

आज दिल्ली में चरों तरफ आम आदमी पार्टी के लिए लोगो के मन में सकारात्मक भाव है। सभी लोग मानते हैं की आम आदमी पार्टी दिल्ली में अच्छा काम कर रही है। हम पिछले कई दिनों से जो दिल्ली के कोने कोने में घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं, उससे ये परिणाम निकल कर आया है कि दिल्ली की जनता चाहती है कि दिल्ली की सातों सीट पर आम आदमी पार्टी के सांसद जीते। अब हमारी बारी है, हमें पूरी मेहनत करनी है। अगले 2 महीने हमारे लिए युद्ध के बराबर है। हमें बिलकुल भी ढील नहीं बरतनी। पूरी मेहनत से लोकसभा चुनाव तक अपना योगदान देना है और ये सुनिश्चित करना है की दिल्ली की सातों सीटो पर हमारे सांसद ही जीत कर आए।

इस देश को मोदी और अमित शाह की तानाशाही से बचाना आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी है।

 

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir