Scrollup

दिल्ली मॉडल प्रदेश में भी लाएगी आप, 2018 में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार : गोपाल राय

व्यापम घोटाले और किसानों पर गोलियां चलाने वाली शिवराज सरकार को 2018 में उखाड़ फेकेंगी जनता – आलोक अग्रवाल

5 नवंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में शंखनाद रैली का आयोजन किया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया गया। इस रैली में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश प्रभारी व श्रम मंत्री  गोपाल राय, प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल, दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख, दिल्ली के मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी सम्मिलित हुए। रैली में पूरे प्रदेश के सभी जिलों से लोग अरविंद केजरीवाल को सुनने आए थे।

अरविंद केजरीवाल के संबोधन के पहले शंख बजा कर एक तरह से चुनाव का शंखनाद किया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत सारे लोग यहां आने के लिए कल शाम को चले थे, रात रात भर सफर करके सब यहां आए हैं, आप जानते हैं कि इतने सारे लोग इतना कष्ट उठाकर इस रैली में क्यों आये हैं? यह असल मे इस बात का सबूत है कि मध्यप्रदेश की जनता शिवराज शासन से इतनी दुखी है कि यह कष्ट कुछ भी नहीं। यह सुबूत है कि परिवर्तन जरूर आएगा।

इधर पिछले लगभग 15 सालों से भाजपा की सरकार है, इतना समय कम नहीं होता। एक बच्चा इतने साल में 10वीं पास कर लेता है। यदि ढंग से काम किया जाता तो इतने समय मे नया मध्यप्रदेश बनाया जा सकता था। लेकिन मप्र में शिवराज सरकार ने एक भी अच्छा काम नहीं किया। यहां शिक्षक, महिला, आदिवासी, व्यापारी, छात्र, युवा कोई भी खुश नहीं है।’

‘जो मध्यप्रदेश का आज हाल है वही दिल्ली की भी हालत थी। लेकिन फिर अन्ना आंदोलन हुआ, पूरे देश ने उसमें हिस्सा लिया, उस आंदोलन से आम आदमी पार्टी बनी। और फिर दिल्ली के लोगों ने तय किया कि ईमानदारी को चुनना है और आज दिल्ली की जनता खुश है।आज आप दिल्ली की 2.5 साल की सरकार और मध्यप्रदेश की 15 साल के कामों की तुलना कर लो कि किसने कितना काम किया?’

मप्र आज व्यापमं के लिए जाना जाता है, शिवराज ने मप्र को बदनाम कर दिया। जिन अफसर और नेताओं ने भ्रष्टचार किया वो तो बच गए और कितने ही मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी , कितनों का भविष्य दाव पर लग गया। उसी के विपरीत आज की दिल्ली सरकार अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती है।

मप्र बिजली का उत्पादक है, दिल्ली मप्र से बिजली खरीदता है फिर भी बिजली के दाम दिल्ली में कम हैं और मध्यप्रदेश में ज्यादा। दिल्ली में जो 200 यूनिट बिजली 472 की है उसी 200 यूनिट के लिए मप्र वाले 1370 चुकाने पड़ते हैं। यह तो साफ लूट है।

मप्र के सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है, दिल्ली के 88% बच्चे पास होते हैं वहीं मप्र में सिर्फ 48%। दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूल से निकालकर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं।

यहां अस्पताल खुद वेंटिलेटर पर हैं वहीं दिल्ली में सारी दवाईयां मुफ्त करदी गईं हैं। सारी मशीने काम कर रही हैं।जब दिल्ली में यह सब हो सकता है तो मप्र में भी हो सकता है। पर यह सब भ्रष्टाचारी बीजेपी कांग्रेस नहीं कर सकतीं।

यह बदलाव सिर्फ एक ईमानदार सरकार ही ला सकती है। इसलिए आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव लड़ेगी। और आम आदमी पार्टी को यह चुनाव प्रदेश की आम जनता लड़ाएगी। हमारे पास भ्रष्टाचार के पैसे नहीं हैं हम आम जनता से 10, 50, 100 रू इकट्ठा करके चुनाव लड़ते हैं और इसलिए आम जनता के लिए काम करते हैं।

दिल्ली के श्रम मंत्री व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री गोपाल रॉय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के गलत कामों के कारण भाजपा सत्ता में आई। और आज भाजपा पूरे देश के अंदर लूट की गंगा बह रही है। लेकिन आज फिर भारत के बेटों बेटियों ने अंगड़ाई ली है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हो चुकी है और आज मध्य प्रदेश जैसे प्रदेश में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है आप।

मध्य प्रदेश में किसानों पर चलाई गई एक-एक गोली का हिसाब प्रदेश की जनता शिवराज सरकार से लेगी: गोपाल राय

“आप” मध्यप्रदेश के संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आलोक अग्रवाल जी ने कहा कि मैं IIT से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की असल स्थिति जानने के लिए पूरे देश में एक साल तक घूमा। और मैं अनुभव से बता रहा हूँ जितना अखबारों में, किताबों में दिखाया जाता है हालत उससे कहीं ज्यादा बद्तर हैं।

मप्र में जरूरत के हिसाब से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं। आज प्रदेश में 75 बच्चे रोज मरते हैं। इतिहास में एक मामा कंस हुए थे जिन्होंने 7 बच्चों की हत्या की थी पर इन मामा ने तो कंस के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

एक तिहाई प्रदेश के पास पीने का पानी नहीं है। गांव में लोगों को पीने के पानी तक के लिए कई किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है। शर्मनाक है कि इंटरनेट के जरिए सेकंडों में दुनिया के किसी भी कोने में जब हम पहुँच गए उस दौर में भी हम बगल के गांव में भी पीने का पानी नहीं भेज पाए।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में 14000 नए कमरे बनाये, और 10000 नए कमरे बन रहे है। वहीं शिवराज मध्यप्रदेश में लगातार सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

मप्र में रोज 5 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों पर 25000 करोड़ का कर्जा है जबकि मध्यप्रदेश का बजट 1 लाख 17 हजार करोड़ का है। पर शिवराज जी कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा सकता । अरे आप भ्रष्टाचार बन्द करिये, आसानी से किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। शिवराज जवाब दें कि क्यों नहीं प्रदेश में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करते?

इसके अतिरिक्त अरविंद केजरीवाल व आलोक अग्रवाल अम्बेडकर पार्क में चल रहे संविदा कर्मियों के कार्यक्रम में समिलित हुए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन दिया जाता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सभी संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया है और मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी कर्मियों को नियमित करने की बात भी की।

 

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir