Scrollup

*पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशीयों के नामांकन की शुरुआत की*
*आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने दाखिल किया अपना चुनावी नामांकन*
 
*नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2019*
बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल कराया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग हजारों कार्यकर्ता नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल।
जैसा कि ज्ञात है देश मे चुनावी माहौल है, और आगामी 12 मई 2019 को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस बाबत आम आदमी पार्टी ने भी अपने सात प्रत्याशी दिल्ली के चुनावी रण में उतारे हैं। लगभग पिछले 6 महीने से आप के सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव प्रचार में पूरे दम-खम के साथ लगे हुए हैं।
अपने तय किये गए प्रत्यशियों की दावेदारी पर मोहर लगाने हेतु आम आदमी ने नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत करी। आज आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया।
 
नामांकन रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रैली के माध्यम से जगह-जगह जनता को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने जनता से झाड़ू को वोट देने की अपील करी। उन्होंने कहा कि पिछली बार दिल्ली की जनता ने जिन लोगों को वोट दिया था, उन्होंने केवल वादे किए, पाँच साल केवल सत्ता की मलाई खाई। पाँच साल के कार्यकाल में भाजपा के एक भी सांसद ने दिल्ली की जनता के हित मे एक भी काम नही किया।
रैली में मौजूद दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की जनता से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था। जनता ने भाजपा के सांतों सांसदों को जिताकर संसद में भेजा। पाँच साल बीत गए परन्तु किसी भी सांसद ने संसद के अंदर दिल्ली के लिए पूर्णराज्य की मांग नही की। इस बार आम आदमी पार्टी के लोगों को जिताकर संसद में भेजो, 2 साल के अंदर दिल्ली को पूर्णराज्य बनाएंगे।
नामांकन रैली शहजादा बाग शास्त्री नगर से शुरू होकर इंद्रलोक, कन्हैया नगर, प्रेमबाड़ी पुल, सिटी पार्क होटल, शालीमार बाग नहर से होते हुए जहांगीर पुरी पर जाकर समाप्त हुई। रैली में लोकसभा से जुड़ी विधानसभाओं के विधायक नरेश बाल्यान, महेंद्र यादव, जरनैल सिंह, राजेश ऋषि, जगदीप सिंह एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश गैहलौत भी हुए शामिल।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir