Scrollup

11मार्च2018 को जननायक श्री अरविंद केजरीवाल जी का बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा समापन कार्यकृम की तैयारी जोर शोर से शुरू

आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की  केजरीवाल सरकार को बेमिसाल तीन साल पूरे हो गये है।इस अवसर पर रायपुर  राज्य कार्यालय व विधानसभा के सभी कार्यालयों में उत्सव मनाया गया जिसमें पार्टी के सभी साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किये कार्यो को खूब सराहा है । इतिहास में आज तक इस गति व ईमानदारी से  किसी भी सरकार ने  राज्य की जनता के लिये कार्य नहीं किया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हुए है जिससे सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में केजरीवाल सरकार ने देश को नाम रोशन किया है।

बिजली व पानी की दरों में जिस तरह की राहत आम जनता को मिली है वो बेमिसाल है।

किसानों को मुआवजा हो या मजदूरों को  न्यून्तम वेतनमान हो सभी कार्य अतुलनीय है।

प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में पूर्ण राज्य का दर्जा न होने के बाद भी इतनी कठिनाइयों के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने 3 साल में इतने कार्य जनता के लिये किये है वो तारीफें काबिल है। वही यदि छत्तीसगढ़ में जनता ने सहयोग किया तो छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी इन 18सालों के बदहाल शासन को उखाड़ फेंक जनता को एक बेमिसाल सरकार दे सकती है।

प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के प्रथम प्रदेश आगमन के अवसर पर आम आदमी पार्टी आने वाले 11मार्च18 को  रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में  बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प सभा के समापन की तैयारियों में जुट गई है।

प्रदेश युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने पूरे जोश के साथ 11मार्च18 को बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा समापन के अवसर पर रायपुर में साइंस कॉलेज ग्राउंड में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया है।

प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने बदलबो छत्तीसगढ़ का नारा बुलंद कर बदलाव के लिये कमर कसकर अब ये आरपार की लड़ाई लड़ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बुलंद इरादों के साथ इस आंदोलन में शामिल होने का आव्हान किया और 11मार्च18 के कार्यकृम को अधिक से अधिक संख्या में साइंस कॉलेज मैदान पहुँच कर सफल बनायेगा का पक्का इरादा जताया।

सभी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में इस लड़ाई में अपना तन,मन व धन के साथ साथ देने का वादा किया है। आज के कार्यकृम में  प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल,महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष दुर्गा झा,लोकसभा रायपुर अध्यक्ष मुन्ना बिसेन व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir