Scrollup

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस-भाजपा ने लूट लिया। यह लूट तभी बंद होगी, जब ईमानदार पार्टी ‘‘आप’’ की सरकार बनेगी। मनीष सिसोदिया ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। वो साधू आदमी हैं। ऐसे सरीफ आदमी को प्रधानमंत्री ने जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया ने महज पांच साल में दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। इसलिए उनको गिरफ्तार किया गया। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अडानी, पीएम मोदी का मुंहबोला भाई है। इसलिए भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में अडानी को खदान दे दी। वहीं, 2018 में भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने अडानी से कोयले की खदान वापस लेने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने पर एक और खदान दे दी। उन्होंन पूछा कि अडानी, भूपेश बघेल का कब से मुंहबोला भाई बन गया? हमारा का अडानी से कोई रिश्ता नहीं है। ‘‘आप’’ एक ईमानदार पार्टी है। हमारा रिश्ता केवल जनता से है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहा कि भगवान से सबसे ज्यादा छत्तीगढ़ को दिया, लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ के अंदर है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत अच्छी है, लेकिन यहां के नेता और पार्टियों बहुत खराब हैं। इन नेताओं ने सबकुछ लूट लिया। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ बना। 22 साल में 15 साल भाजपा का और 7 कांग्रेस का शासन रहा। छत्तीगढ़ में पार्टियां और नेता तो बदले, लेकिन लोगों के हालात नहीं बदले। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ही एक-दूसरे को गाली देते हैं और छत्तीगढ को लूटने का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब इन में किसी की सरकार बनती है, तो वो किसी को जेल नहीं भेजते हैं। पांच साल से कांग्रेस की सरकार है। अगर भाजपा वालों ने लूट है, तो कांग्रेस वाले भाजपा वालों को जेल क्यों नहीं भेज रहे हैं। जब अजीत जोगी की सरकार थी, तब भाजपा वाले कहते थे कि कांग्रेस वालों ने छत्तीसगढ़ को लूट लिया। तो भाजपा ने सरकार बनने के बाद कांग्रेस वालों को जेल क्यों नहीं भेजा। सभी मिलजुल कर खाते हैं। दिल्ली में भी पहले कांग्रेस और भाजपा की सरकारें होती थीं। फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी आई। कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुकी दिल्ली की जनता ने मिलकर अपनी ‘‘आप’’ पार्टी बना ली और कांग्रेस और भाजपा का दिल्ली से सफाया कर दिया। कांग्रेस को जीरो और भाजपा को तीन सीट मिली। यही हालत पंजाब में भी हुई। पंजाब में भी भाजपा-अकाली दल एक तरफ और कांग्रेस एक तरफ थी। पंजाब में भी जनता ने एकसाथ आकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देकर जीता दिया। इसलिए लूट तभी खत्म होगी, जब आप ईमानदार पार्टी लेकर आएंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जंगल पर यहां के लोगों का हक है। लेकिन उन्होंने कोयला निकालने के लिए जंगल का एक हिस्सा औने-पौने दाम पर अडानी को दे दिया। कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कोई परिवार नहीं है, लेकिन उनका एक मुंहबोला भाई अडानी है। आप अपने बेटे से उतना प्यार नहीं करते हैं, जितना मोदी अपने मुंहबोले भाई से करते हैं। जब छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन था, तब भाजपा वालों ने यहां की खदानें अडानी को दे दी। 2018 में जब चुनाव हुआ, तब भूपेश बघेल, राहुल गांधी ने वचन दिए थे कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अडानी से कोयले की खदान वापस ले लेंगे। लेकिन सरकार बनने के बाद एक और खदान दे दिया। हमें ये तो पता था कि अडानी पीएम मोदी का मुंहबोला भाई है, लेकिन अडानी भूपेश बघेल का कब से मुंहबोला भाई बन गया। सीएम बनने के पहले से दोस्ती थी या बाद में हुई। अगर छत्तीसगढ़ की जनता ने अब अगर भाजपा और कांग्रेस को मौका दिया, तो ये सबकुछ अडानी को बेच देंगे। आम आदमी पार्टी का अडानी से कोई रिश्ता नहीं है। ‘‘आप’’ एक ईमानदार पार्टी है, हमारा रिश्ता केवल जनता से है। हमारी सरकार बनी तो सारी खदानें और जंगल आपके नाम होंगे और इससे जनता को फायदा मिलेगा।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। पहले डॉ. रमन सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार होता था। भूपेश बघेल भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करके सत्ता में आए थे। लेकिन जनता कह रही है कि भूपेश बघेल की सरकार में भ्रष्टाचार और बढ़ गया है। आज छत्तीसगढ़ में खनन, रेत, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा समेत हर तरह के माफिया हैं। पहले सारे माफिया दिल्ली में मिलते थे, लेकिन हमने दिल्ली से सारे माफिया खत्म कर दिया। पंजाब में हमारी सरकार ने एक साल में ही सारे माफियाओं को खत्म कर दिया। छत्तीसगढ़ में मौका मिला तो सारे माफिया को खत्म कर देंगे। अभी आप किसी सरकारी दफ्तर में काम कराने जाते हैं, तो पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन दिल्ली में सारा काम बिना पैसे दिए होता है। पंजाब में भी बिना पैसे का सारे सरकारी दफ्तरों में काम होता है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार आएगी, तो बिना पैसे का सारा काम होगा। अभी भाजपा वाले आएंगे और कांग्रेस को भ्रष्ट बताएंगे। कुछ दिन में प्रधानमंत्री भी आएंगे और डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए कहेंगे। कल मैं कर्नाटक गया था। कर्नाटक में पहले कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रस की सरकार को 20 परसेंट कमीशन वाली सरकार कहा जाता था। इसके बाद अब वहां भाजपा की सरकार है और उसे 40 परसेंट की सरकार कहा जा रहा है। कर्नाटक में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। डबल इंजन की सरकार का मतलब डबल भ्रष्टाचार, डबल कमीशन। अगर 40 परसेंट वाली सरकार चाहिए तो भाजपा को वोट दे देना, लेकिन जीरो परसेंट वाली सरकार चाहिए, तो ‘‘आप’’ को वोट दे देना।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने शिक्षा और स्वास्थ्य का इंतजाम नहीं किया। भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में 170 स्कूल ठीक किए। छत्तीसगढ़ में 45 हजार स्कूल है। सारे स्कूल ठीक करने में 1500 साल लगेंगे। दिल्ली में सभी सरकारी स्कूलों को मनीष सिसोदिया ने पांच साल में ठीक कर दिया और दिल्ली के गरीब बच्चों को अब शानदार शिक्षा मिल रही है। इसलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। ये लोग चोर हैं। ये लोग 40 परसेंट कमीशन वालों को जेल में नहीं डालते हैं। मनीष सिसोदिया साधू आदमी हैं। मनीष सिसोदिया रोज सुबह सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते थे। मैं जानना चाहता हूं कि कौन ऐसा भ्रष्टाचारी है, जो सुबह 6 बजे सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाता है। भ्रष्टाचार करने वाला शराब पीएगा, जो स्कूल का दौरा नहीं करने जाएगा। मनीष सिसोदिया जैसे सरीफ आदमी को प्रधानमंत्री मोदी ने जेल में डाल दिया। मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए। उनको पाप लगेगा। गरीबों के 18 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। कल तक उन बच्चों का भविष्य नहीं था। लेकिन आज दिल्ली में गरीबों के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बन रहे हैं। पीएम मोदी को इन बच्चों के परिवार वालों की हाय लगेगी। पीएम मोदी को घमंड हो गया है कि वो भगवान बन गए हैं, लेकिन जिस दिन गरीब की हाय लगती है, उस दिन बड़े-बड़े लोगों के सिंहासन डोल जाते हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया, लेकिन इन्होंने आपके स्कूल नहीं सुधारे। अगली बार जब वोट डालने जाना, तो अपने बच्चों की शक्ल देखकर जाना। केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकती है। आम आदमी पार्टी ही आपके बच्चों को अच्छा भविष्य, नौकरी दे सकती है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने एक साल में ही 28 हजार सरकारी नौकरियां दे दी। वही,ं पांच साल में छत्तीसगढ़ में एक भी सरकारी नौकरी नहीं मिली। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। दिल्ली में मैंने पिछले 7 साल में 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया। अगर आपको रोजगार चाहिए, तो ‘‘आप’’ को वोट देना। अगर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चाहिए, तो इनको वोट दे देना। छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन काफी होता है और यहां पर जरूरत से ज्यादा बिजली है। लेकिन यहां की जनता को सबसे महंगी बिजली मिलती है। जबकि सबसे सस्ती बिजली मिलनी चाहिए। दिल्ली में बिजली नहीं बनती है। हम छत्तीसगढ़ से बिजली खरीदते हैं, फिर भी दिल्ली में फ्री मिलती है। पंजाब भी बाहर से बिजली खरीदता है, फिर भी पंजाब ने फ्री बिजली दे दी। छत्तीसगढ़ की जनता को केवल आम आदमी पार्टी ही फ्री बिजली दे सकती है। हमें करना आता है। हम 25 घंटे और फ्री बिजली देंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा साफ हो चुकी है। भाजपा टक्कर में नहीं है। आने वाला चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। दिल्ली और पंजाब के लोगों ने क्रांति कर दी। जब तक छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा और कांग्रेस का सफाया नहीं करेगी, तब तक क्रांति नहीं आने वाली है। आम आदमी पार्टी को वोट देने से आपका वोट खराब नहीं होगा, बल्कि आपका वोट खराब तब होगा, जब आप भाजपा और कांग्रेस को वोट देंगे।

दिल्ली और पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ की भी समस्याएं हैं- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा कि आज हम यहां कोई शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आए हैं। न ही हम कोई झूठें वादे करने और झूठे नारे लगाने आए हैं। हम आपके खातों में 15-15 लाख रुपए डलवाने भी नहीं आए हैं। हम सिर्फ जनता को सच बताने के लिए आए हैं। अच्छे दिन आएंगे या नहीं आएंगे ये तो मुझे नहीं पता लेकिन पंजाब और दिल्लीवालों के सच्चे दिन जरूर आ चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ के जो हालात हैं बिलकुल वही हालात एक साल पहले तक पंजाब के थे। पांच साल आकाली दल-बीजेपी की सरकार और पांच साल कांग्रेस की सरकार, लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। दोनों दल इकट्ठे मिलकर लोगों को लूटते थे। अंग्रेजों ने हमें 200 साल की इकट्ठी गुलामी दी, ये हमें पांच-पांच साल की किश्तों में गुलामी दे रहे हैं। जनता के पास कोई विकल्प नहीं था, इसमें जनता का कोई कसूर नहीं है। यह लोग आपस में मिल-जुलकर काम कर रहे थे। सिर्फ 11 साल की उम्र वाली आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। ‘आप’ की दो राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में एमएलए हैं और 10 राज्यसभा के सदस्य हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने देश पर सबसे ज्यादा राज्य किया। फिर भाजपा आई, अब दोनों मिल-जुलकर काम कर रहे हैं। यह सबसे बड़े माफिया बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ और पंजाब की समस्याएं मिलती हैं। छत्तीसगढ़ में रेल माफिया हैं, खनन माफिया हैं, ट्रांसपोर्ट माफिया हैं, भ्रष्टाचार है और बिजली के बिल खूब आते हैं, यही समस्याएं एक साल पहले पंजाब में भी थी। इन सभी समस्याओं का सिर्फ एक ही हल है कि आप सभी बटन दवाएं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी नहीं है। लोग कॉन्ट्रेक्ट पर काम करते हैं। नौकरी जाने का डर रहता है यही हाल पहले पंजाब में था। मगर अब पंजाब में हमने मात्र एक साल में 27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां बांटी हैं। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमने बिजली मुफ्त की, पंजाब के 87 फीसद घरों को फ्री बिजली मिलती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने हेल्पलाइन दी ताकि लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सके। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली फ्री है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia