Scrollup

दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है| आलम ऐसा है कि कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित स्थान पर दिनदहाड़े एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जाती है| दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिम्मेदार एलजी का ध्यान सारा सरकार के कामों को रोकने और उसका क्रेडिट लेने में लगा हुआ है| इस बाबत प्रेस-कांफ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ट नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बदहाल है| अब कोर्ट परिसर में भी लोग सुरक्षित नहीं है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन एलजी पुलिस और कानून व्यवस्था की ठीक करने के बजाय सिर्फ दिल्ली की चुनी हुई सरकार के साम रोकने में या वहन जाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त है| उन्होंने कहा कि मेरी एलजी साहब से निवेदन है कि उनकी जिम्मेदारी दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की है, वो अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और दिल्ली के लोगों को एक सुरक्षित शहर दे|

आतिशी ने कहा कि देश की राजधानी में महिलाएं कभी भी सुरक्षित नहीं रही है| लेकिन आज दिनदहाड़े साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला को 3 बार गोली मारी जाती है| ये पूरे देश के लिए बेहद शर्मनाक घटना है कि देश की राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है| उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में न्यायलय का परिसर सबसे ज्यादा सुरक्षित जगहों में से एक होता है जहां एंट्री व एग्जिट गेट पर मेटल डीटेक्टर-स्कैनर होते है , पुलिस बल तैनात होते है, बिना चेकिंग किसी की एंट्री नहीं होती है और इतनी सुरक्षा के बावजूद दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला के ऊपर गोली चल जाती है| ये बेहद ही शर्मनाक है|

प्रेस-कांफ्रेंस में साकेत कोर्ट में हुई घटना की विडियो फुटेज को भी दिखाया गया| जहाँ साफ़ दिख रहा था कि दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति एक महिला के उपर लगातार 3 बार गोली चला रहा है| इस हमले में पीडिता बुरी तरह घायल हुई है|

आतिशी ने कहा कि साकेत कोर्ट में पीड़िता पर 3 गोलियां चलाई गई| ये इस शहर में पहली ऐसी घटना नहीं है| इस प्रकार की घटना आए दिन दिल्ली में देखने को मिल रही है| जो यह दर्शाता है कि दिल्ली में क्राइम अपने चरम पर है | उन्होंने पिछले कुछ दिनों के अख़बारों में दिल्ली के कुछ क्राइम रिपोर्ट्स साझा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सप्ताह का रिपोर्ट है जो दिखा रहा है कि दिल्ली में क्राइम का ग्राफ कितना बढ़ा हुआ है| पूरी दिल्ली में क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है|

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ऐसा माहौल हो गया है कि दिल्ली के लोग न तो अपने घर में सुरक्षित है, न घर के बाहर सुरक्षित है और ना ही न्यायलय जैसी जगहों पर सुरक्षित है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिगडती हुई कानून व्यवस्था ,महिलाओं पर दिनदहाड़े हो रहे अपराधों के लिए कौन जिम्मेदार है?

आतिशी ने कहा कि इस सवाल का जबाव हमारे संविधान में साफ़ साफ़ लिखा है देश की राजधानी दिल्ली में लॉ एंड आर्डर व पुलिस के व्यवस्था के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल जिम्मेदार है| उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, विनय सक्सेना जी को उपराज्यपाल बने हुए तक़रीबन एक साल हो गया| वे टीवी व मीडिया को कहते है कि मैं तो ग्राउंड पर रहने वाला व्यक्ति हूँ,तो मेरा विनय सक्सेना जी से सवाल है कि पिछले एक साल में दिल्ली का एलजी रहते हुए उन्होंने दिल्ली में लॉ एंड आर्डर व्यवस्था सुधारने के लिए क्या किया? आपने पिछले एक साल में दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए क्या किया? आपने पिछले 1 साल में दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या किया?

उन्होंने कहा कि एलजी साहब सुबह से लेकर रात तक सिर्फ एक काम करते है| वो अरविंद केजरीवाल जी के काम को रोकने का काम करते है चाहे वो स्कूल के काम रोकना हो,मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टरों की तनख्वाह रोकना हो, मोहल्ला क्लिनिक में टेस्ट रोकना हो, बुजुर्गों की पेंशन रोकना हो, टीचर्स को फ़िनलैंड जाने से रोकना हो| एलजी साहब सुबह से शाम तक ये सारे काम रोकने का काम करते है|

साथ ही जहाँ जहाँ अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार काम करती है| एलजी साहब वहां जाकर फोटो खिंचवाने का काम करते है| चाहे वो जल बोर्ड के काम हो, कभी अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा बनवाए गए यूनिवर्सिटी कैंपस में फोटो खिंचवाना हो या केजरीवाल सरकार की पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये गए सड़कों पर फोटो खिंचवाना हो| लेकिन आज तक एलजी साहब की कोई ऐसी फोटो देखने को नहीं मिली जिसमें वे पुलिस स्टेशन में औचक निरीक्षण कर रहे हो|

आतिशी ने कहा कि मैं एलजी साहब से निवेदन करना चाहती हूँ कि उन्हें देश के संविधान ने कुछ जिम्मेदारी दी है और दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को कुछ जिम्मेदारी दी है| इसलिए कृपया वो दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दे| वो केजरीवाल जी के काम में टांग अड़ाने और उसे रोकने में जो समय लगते है बंद कर दे|

उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने उन्हें दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है| एलजी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और नागरिकों को एक सुरक्षित शहर देने का काम करें|

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia