Scrollup
  • ऐप के माध्यम से सरकार एवं पार्टी से जुड़ी सभी खबरों की जानकारी मिल सकेगी : अरविंद केजरीवाल
  • ऐप के माध्यम से झूठी खबरों का पर्दाफाश करेंगे और जनता तक सच्चाई पहुंचाएंगे: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2019

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एके ऐप का उद्घाटन किया। इस ऐप के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हुए, आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार एवं सरकार से जुड़े सभी लोगों के संबंध में समस्त जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी। ऐप में सरकार द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे गुड गवर्नेंस मॉडल से जुड़ी सभी खबरें, वीडियो एवं फोटोग्राफ उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस ऐप को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। क्योंकि अब एक ही माध्यम के जरिए आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार एवं पार्टी से जुड़े सभी लोगों के संबंध में समस्त जानकारियां मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों के संबंध में, पार्टी की रणनीतियों के संबंध में तथा अन्य चीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्रोतों को खंगालना पढ़ता था, परंतु अब एक ही ऐप के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हुए व्यक्ति को सारी जानकारियां प्राप्त होंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे नई पार्टी है, अभी कुछ साल पहले ही पार्टी का जन्म हुआ है। आम आदमी पार्टी युवा पार्टी है और युवाओं की पार्टी है। अन्ना आंदोलन के बाद से लेकर आज तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक आधुनिक विधियों का इस्तेमाल करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा इसी सोशल प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाने की दिशा में इस ऐप का निर्माण किया गया है। अब किसी भी व्यक्ति को घर बैठे सारी खबरें इस ऐप के माध्यम से आसानी से मिल सकती हैं। जो लोग आम आदमी पार्टी में रुचि रखते हैं एवं जो लोग दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं उनको अब सभी जानकारियां इस ऐप के माध्यम से आसानी से मिल सकेंगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जितने भी पार्टी के एवं सरकार के जो कार्यक्रम होते हैं वह अब इस ऐप के माध्यम से घर बैठे लाइव देखे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऐप के माध्यम से अब दिल्ली के अंदर जो शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली-पानी के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में काम हुए हैं, दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर जो सीसीटीवी कैमरा लगाने का युद्ध स्तर पर काम हुआ है, स्ट्रीट लाइट लगाने का जो काम चल रहा है, दिल्ली गवर्नेंस मॉडल से जुड़ी ऐसी सभी खबरें, सभी वीडियो और फोटोग्राफ अब इस ऐप के माध्यम से देखने को, पढ़ने को और सुनने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कई बार आम आदमी पार्टी के खिलाफ, दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा चलाया जाता है और उसकी सफाई में हमें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया जाता। अब इस ऐप के माध्यम से हम इस प्रकार के सभी प्रोपेगेंडा के खिलाफ जनता तक अपना पक्ष पहुंचाएंगे। इस ऐप में एक भाग है जिसका नाम है “Truth V/s Propaganda” इस भाग में आपको हमारे खिलाफ फैलाए जा रहे ऐसे किसी भी प्रकार के झूठ के संबंध में सारी सच्चाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि जनता को पता चल सके कि झूठ क्या है और सच क्या है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई एक पार्टी है। आंदोलन से लेकर अब तक का जो भी हमारा संघर्ष रहा है, उस संघर्ष से जुड़ी सभी खबरें, सभी कहानियां, सभी वीडियो, सभी फोटोग्राफ भी आपको इस ऐप के माध्यम से मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के माध्यम से देश और दुनिया के कोने में बैठे हुए भारतीय मूल के लोगों से अपील की, कि ज्यादा से ज्यादा इस ऐप को डाउनलोड करें और आम आदमी पार्टी से एवं मुझसे सीधे तौर पर जुड़े। ऐप से जुड़ने के लिए उन्होंने 3 तरीके बताएं जो निम्न प्रकार से हैं….

1- 9871 010101 पर मिस कॉल करें। आपके फोन पर एक लिंक आएगा, उस लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करें।

2- हमारी एक वेबसाइट है arvindkejriwal.in उसके माध्यम से भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

3- अपने फोन के प्ले स्टोर पर जाकर “Arvind Kejriwal” टाइप करें, हमारा ऐप आ जाएगा। वहां से भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

एक नजर में एके ऐप की मुख्य विशेषताएं:

सत्यापित समाचार प्राप्त करें, पहले प्राप्त करें : एके ऐप अरविंद केजरीवाल के बारे में सभी नवीनतम समाचार और अपडेट देगा।

अरविंद केजरीवाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों में विशेष पहुंच : अगर आप जानना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल किस दिन क्या सार्वजनिक कार्यक्रम कर रहे हैं तो यह जानकारी आपको मिल जाएगी।

लाइव टीवी : सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को एके ऐप पर लाइव किया जाएगा। ऐप उपयोगकर्ता को इसकीअग्रिम सूचना भी मिलेगी।

जीवन यात्रा : पहली बार, अरविंद केजरीवाल की पूरी जीवन यात्रा की जानकारी मिलेगी। आईआईटी खड़गपुर में एक छात्र के रूप में, लोगों के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष करते, राजनीति में लाए परिवर्तन। चित्रों और वीडियो के माध्यम से इस यात्रा को बताया गया है।

दिल्ली मॉडल : एके ऐप से उपयोगकर्ताओं को दिल्ली सरकार के शासन समग्र दृष्टिकोण की जानकारी मिलेगी। अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तीकरण, बिजली, पानी, पर्यावरण, परिवहन, अन्य क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व काम की जानकारी मिलेगी।

गैलरी : अरविंद केजरीवाल की सबसे अच्छी, सबसे प्रतिष्ठित तस्वीरें – सभी एक ही स्थान पर मिल जाएंगी।

वीडियो : अरविंद केजरीवाल के जीवन के प्रमुख क्षणों, भाषणों और साक्षात्कारों का वीडियो भी एक गैलरी में देख सकेंगे।

सत्य बनाम प्रचार: ऐप के माध्यम से आपको सच्चाई और प्रचार के बीच के सही तथ्यों की जानकारी मिलेगी। सही तथ्यों और गलत सूचना के बीच का अंतर बताया जाएगा।

टीम केजरीवाल से जुड़ें : आंदोलन में योगदान करने और हमारे संदेश को फैलाने में मदद करने के तरीके पता चलेंगे।

Click here to download app

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir