Scrollup

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण के तहत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा, हर बूथ पर क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति का काम प्रगति पर हर महीने के पहले रविवार को हर विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम, 4 जून को पहला आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 8588833557 का हेल्पलाइन नम्बर जारी, कार्यकर्ताओं के सुझाव आमंत्रित

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण को लेकर कार्य तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहा है जिसके तहत 3700 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सभी बूथों पर क्षेत्रीय अध्यक्षों का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। हर महीने के पहले रविवार को हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी विधायक, पार्षद और पार्षद के उम्मीदवार रहे पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रैस कॉंफ्रैंस में बोलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने संगठन निर्माण के कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है जिसके तहत सभी 3700 पोलिंग स्टेशन पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सभी बूथों पर क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

हर महीने के पहले रविवार को दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विधायक, पार्षद और पार्षद के उम्मीदवार रहे कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता अपने परिजनों के साथ आमंत्रित होंगे जिसमें कार्यकर्ता अपने घर से खाना बनाकर लाएंगे। सभी कार्यकर्ता सामुहिक भोजन करेंगे और साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी सम्मेलन का हिस्सा होंगी।

इसके साथ ही पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक हैल्पलाइन नम्बर जारी किया है जिसके तहत पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी कोई समस्या या कोई सुझाव सीधे पार्टी की प्रदेश यूनिट तक पहुंचा सकता है और वो नम्बर है 8588833557. इसके साथ ही 21 मई के प्रदेश सम्मेलन में लिए फ़ैसले के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायक सुबह 10 से 11 बजे तक बिना अप्वाइंटमेंट के जनता से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं के निबटारे के आदेश सम्बंधित विभागों को दे रहे हैं।

Related Sections:

Press Release(Hindi)

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.