Scrollup

मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार

डेंगू को जड़ से मिटाने को जनता के द्वार पहुंचे अरविंद केजरीवाल

– डॉक्टरों ने वॉर्निंग दी थी इस साल डेंगू के केस बहुत बढ सकते है, इसलिए लॉन्च किया कैम्पेन: अरविंद केजरीवाल

– कैम्पेन का परिणाम दिखने लगा है; इस साल बहुत कम है डेंगू के केस: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली से डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता के द्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुबह दस बजे अपने घर में जमा पानी की जांच की। फिर लोगों को जागरूक करने निकल गए। तीन विधानसभा क्षेत्र में जाकर उन्होंने लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को अपने घर में जमा साफ पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने के लिए आग्रह व प्रेरित किया।

दस हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार अभियान के तीसरे सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोल मार्केट, कोहाट एन्क्लेव और बुराड़ी में लोगों के घर पहुंचे। उन्होंने लोगों के घरों में जमा साफ पानी की जांच भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बताया कि 2015 में दिल्ली में 15 हजार केस सामने आए थें। डेंगू से 60 लोगों की मौत हुई थी। मैं लोगों को बचाने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहा था। इसके बाद ही दिल्ली की जनता और सरकार ने डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया। जिसका असर है कि 2018 में डेंगू के 2700 केस ही सामने आए। इसे और कम करना होगा। मुझे कुछ माह पहले डाक्टरों ने बताया कि डेंगू का मच्छर तीन – चार साल में फिर सिर उठाता है। इस साल संभावना थी कि डेंगू सिर उठाएगा। इसी कारण इसके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मुझे खुशी है कि कई भ्रांतियां टूटी हैं। लोग जागरूक हुए हैं। हम सबको मिलकर अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए सौ घंटे निकालने होंगे।

मुख्यमंत्री की अपील दस मिनट का समय निकाल परिवार के स्वास्थ्य के लिए यह जरूर करें

– मच्छर गंदे पानी में नहीं, साफ पानी में पनपता है। इस कारण फ्रीज, गमले और कूलर के पानी की जांच जरूर करें।
– डेंगू के मच्छर का अंडा आठ से दस दिन तक साफ पानी में रहने के बाद पनपता है। इस कारण एक सप्ताह से ज्यादा समय तक घर में जमा पानी को बदल दें।

-डेंगू का मच्छर दो सौ मिटर से ज्यादा उपर नहीं उड़ता है। इस कारण डेंगू होने का मतलब साफ है कि वह अपने या पड़ोसी के घर में पनपा है। इस कारण अपने पड़ोसी को भी जागरूक करें।

– 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच डेंगू की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस कारण इस महाभियोग को इसी दौरान चलाया गया है। इस कारण इस अभियान के लिए दस मिनट जरूर निकालें।

लोगों में दिखा सीएम के साथ सेल्फी का क्रेज

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया। सेल्फी के दौरान भी वह लोगों को डेंगू पर जागरूक करने से नहीं चूकें।

फूलों की बारिश कर स्वागत

बुराड़ी में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। इस दौरान महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल पर फूलों की बारिश भी की। लोगों ने “दिल्ली कहे दिल से केजरीवाल फिर से” का नारा भी लगाया। हालांकि मुख्यमंत्री ने किसी तरह की राजनीति बात करने से इंकार कर दिया।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir