Scrollup

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जल्द केजरीवाल सरकार मंत्रीमंडल में दो नए चेहरे शामिल होंगे। सिर्फ इस वजह से की दिल्ली की सेवा अनवरत चलती रहे। दुनिया के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मॉडल को जनता को सौंपने वाले सत्येंद्र जैन भाजपा के अहंकार की राजनीति की भेंट चढ़ रहे हैं। केजरीवाल सरकार का कमिटमेंट रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कितने भी रोड़े क्यों न अटकाए लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकने चाहिएं। अरविंद केजरीवाल हमेशा से दिल्ली की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। क्योंकि सेवा सियासत से ऊपर है। दिल्ली की जनता और “आप” के प्रत्येक कार्यकर्ता की ताकत दोनों मंत्रियों के साथ है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडे ने पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की अहंकार और साजिशों की वजह से जिस जांच एजेंसी पर न्याय करने दारोमदार होता है। उन जांच एजेंसियों को भाजपा के साथ मिलकर उनके प्रकोष्ठ के तौर पर काम करने की वजह से दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफा देने का मसला नहीं है बल्कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल के तौर पर दिल्ली की जनता को काफी कुछ दिया है। इससे उन्होंने ना सिर्फ दिल्ली का मान बढ़ाया, बल्कि पूरी दुनिया में हम भारत वासियों को गर्व के अवसर प्रदान किए। पूरी दुनिया में हेल्थ मॉडल के रूप में विश्व प्रख्यात मोहल्ला क्लिनिक को जनता को सौंपने वाले सत्येंद्र जैन भाजपा के साजिशों के कारण जेल में है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी भाजपा के अहंकार की राजनीति की वजह से भेंट चढ़ रहे हैं। इन दोनों मंत्रियों के कंधे पर दिल्ली को चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। उनके पास सारे महत्वपूर्ण विभाग थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और अरविंद केजरीवाल हमेशा से दिल्ली की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। क्योंकि सरकार का कमिटमेंट रहा है की सेवा सियासत से ऊपर है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद बहुत जल्द दिल्ली की केजरीवाल सरकार में दो नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। सिर्फ इस वजह से की दिल्ली की सेवा अनवरत चलती रहे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कितने भी रोड़े क्यों न अटकाए लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकने चाहिए। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नेता मंत्री विधायक और दिल्ली की जनता की ताकत इन दोनों मंत्रियों के साथ रहेगी। इन दोनों मंत्रियों के साथ पूरा देश खड़ा है। दोनों मंत्रियों ने दिल्ली वालों के लिए गवर्नेंस के नए बेंच मार्क एस्टेब्लिश किए। पूरा देश उनकी ओर टकटकी लगाकर देख रहा है कि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का गवर्नेंस मॉडल हमारे राज्य में भी आएगा। यही डर भाजपा को खाया जा रहा था। इन तमाम साजिशों के पीछे यही डर था कि आने वाले वक्त में आम आदमी पार्टी भाजपा को समाप्त कर देगी। जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता और मंत्री जेल में है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia