Scrollup

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2019

भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को आप पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी जो कि पूर्व पार्षद व प्रदेश महासचिव (महिला) के पद पर रह चुकी हैं, रेखा रानी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में यह लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा कांग्रेस नेता वीजेंद्र प्रधान, ब्लाक प्रमुख ठाकुर प्रेमपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल राम गोस्वामी, जय प्रकाश गिरि, ब्रजेश कश्यप, ऋषीपाल, दीपक शर्मा समेत सैंकड़ों नेता पार्टी में शामिल हुए। संजय सिंह ने सभी को आम आदमी पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पिछले 5 साल में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जो विकास के कार्य किए हैं उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस और भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए रेखा रानी ने कहा मैं आभारी हूं कि पार्टी ने मुझे अपना हिस्सा बनाया। पूरी दिल्ली मान चुकी है कि आम आदमी पार्टी जन जन के लिए काम कर रही है। न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरी दुनिया में दिल्ली सरकार का डंका बज रहा है। इसी कारण मैं अपने पूरे परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुई हूं। क्योंकि यही पार्टी है जो आम जनता के हितों के बारे में सोचती है व उसके लिए काम करती है। पार्टी जो भी काम देगी, उसे पूरी निष्ठा से करूंगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों से आज जन जन को लाभ हो रहा। आम आदमी पार्टी आज मिसाल बन गई है। लोगों को आज सरकार से लाभ मिल रहा है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir