Scrollup

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो लोगों को फ्री बिजली मिलेगी और किसानों का लोन माफ कर फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। इसके अलावा हर युवा को रोजगार मिलेगा और रोजगार मिलने तक 3-3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ आज कर्नाटक के दावणगेरे में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह गारंटी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार को 40 परसेंट वाली सरकार कहा जाता है। पहले यहां 20 परसेंट की सरकार थी और 2018 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद 40 परसेंट वाली हो गई। 40 परसेंट कमीशन मांगने के खिलाफ आवाज उठाने पर ठेकेदार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को जेल भेज दिया गया। भाजपा नेता का बेटा 8 करोड़ के साथ पकड़ा गया और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया गया, जबकि उनके पास कुछ नहीं मिला। कमीशनखोरी के खिलाफ कंट्रैक्टर, स्कूल और हिन्दू मठ एसोसिएशन की लिखी गई चिट्ठी पर प्रधानमंत्री चुप हैं। मैं पूरे देश में जाकर लोगों से कहूंगा कि डबल इंजन की नहीं, नए इंजन की सरकार बनाना। ‘‘आप’’ नया इंजन है।

चोरी, लफंगई, बलात्कार करने वालों को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करा लेती है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘‘आप’’ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कहा कि कर्नाटक के लोग बहुत अच्छे और देश भक्त हैं, लेकिन यहां के नेता खराब हैं। इन नेताओं ने कर्नाटक को पूरे देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। कर्नाटक की सरकार को 40 परसेंट वाली सरकार कहा जाता है। लोग कहते हैं कि किसी भी काम के बदले 40 फीसद कमीशन देना पड़ता है। कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार दूर कर देंगे। किसी ने उनको याद दिलाया कि कर्नाटक में पांच साल से भाजपा की ही सरकार है। आप 5 साल से क्या कर रहे थे? अमित शाह के कर्नाटक से वापस जाने के अगले ही दिन उनकी पार्टी के नेता का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया। लेकिन उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। यह भी हो सकता है कि ये लोग अगले साल उसको पदम् भूषण का अवॉड दे दें। पूरे देश में चोरी, लफंगई, बलात्कार या कोई अपराध करने वाले को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करा लेती है। रेड में भाजपा नेता का बेटा पकड़ा गया और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया गया। यह तो बड़ी नाइंसाफी है। मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। अगर मनीष सिसोदिया 100 या हजार करोड़ रुपए खाए होते तो एक-दो करोड़ तो उनके घर से मिलना चाहिए था। उनके बैंक लॉकर में भी कुछ नहीं मिला।

हम कट्टर ईमानदार हैं, इसलिए प्रधानमंत्री हमारे उपर रेड मरवाते हैं लेकिन कुछ नहीं मिलता है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव हुए। दो राज्यों में भाजपा जीत गई और तीसरे राज्य में भी उनकी गठबंधन की सरकार बन गई। शाम को प्रधानमंत्री अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का जिक्र कर रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी इन तीनों राज्यों में चुनाव नहीं लड़ी। पीएम मोदी को आम आदमी पार्टी से डर लग रहा है। वो कहते हैं कि कट्टर ईमानदार लोगों से बचकर रहना। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप बहुत बड़े आदमी हैं। इस तरह से दूसरों से जलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी से जलते हैं। क्योंकि ‘‘आप’’ बड़ी तेजी से बढ़ रही है। मेरी अपील है कि प्रधानमंत्री हमसें सीखें। जैसे हम ईमानदार हैं, आप भी ईमानदार बनिए। दूसरों से अच्छी बातें सीखनी चाहिए। हम कट्टर ईमानदार हैं। इसलिए प्रधानमंत्री हमारे उपर रेड मरवाते हैं लेकिन कुछ नहीं मिलता है।

कर्नाटक की जनता अपील, अब डबल इंजन की सरकार मत बनाना, नहीं, तो ये 80 परसेंट वाली सरकार हो जाएगी- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब प्रधानमंत्री कर्नाटक आए थे। उस समय कर्नाटक में 20 परसेंट की सरकार थी। प्रधानमंत्री बोले कि ये 20 परसेंट की सरकार है, मुझे वोट देकर डबल इंजन की सरकार बना दो, मैं सारा भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा। लोगों ने प्रधानमंत्री पर भरोसा करके डबल इंजन की सरकार बना दी। इस डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़कर डबल हो गया। 20 परसेंट वाली सरकार अब 40 परसेंट वाली हो गई है। मेरी कर्नाटक की जनता से अपील है कि इस बार डबल इंजन की सरकार मत बना देना, वरना अगले साल 80 परसेंट वाली सरकार हो जाएगी। मैं पूरे देश में जाकर जनता से कहूंगा कि ये डबल इंजन की सरकार मत बनाना। डबल इंजन की सरकार गलत है। नए इंजन की सरकार बनाना। आम आदमी पार्टी नया इंजन है।

कर्नाटक का कंट्रैक्टर एसोसिएशन दो साल से कमीशनखोरी को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंट्रैक्टर डर-डर कर काम करता है। वो ऑफिसर और सरकार से डरता है कि कहीं पेमेंट न रोक दें। आजाद भारत के 75 साल में पहली बार कर्नाटक के सारे कंट्रैक्टर ने एक साथ आए और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी कि हमसे 40 परसेंट कमीशन मांगा जा रहा है, हम काम कैसे करें? कर्नाटक के कंट्रैक्टर एसोसिएशन पिछले दो साल से पीएम मोदी को चिट्ठी लिख रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री से कोई जवाब नहीं आया। ठेकेदार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कम्पन्ना (82 वर्ष) ने यह चिट्ठी लिखी थी। पीएम मोदी ने न कमीशन रोका और न कमीशन मांगने वाले नेताओं को जेल भेजा, बल्कि कांट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कम्पन्ना को जेल भेज दिया। यह बहुत ही शर्मनाम है। भाजपा के कार्यकर्ता संतोष पाटिल ने कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और इसे रोकने के लिए अपने बड़े-बड़े नेताओं को लिखा। लेकिन इन्होंने संतोष पाटिल को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। कर्नाटक के प्राइवेट स्कूल की एसोसिएशन ने भी चिट्ठी लिख कर रिश्वत मांगने के खिलाफ अवाज उठाई है। एसोसिएशन का कहना है कि रिश्वत की वजह से उनको स्कूल चलाना मुश्किल हो गया है। हिन्दू मठों को जाने वाले डोनेशन में से 30 फीसद कमीशन मांगी जाती है। हिन्दू मठ एसोसिएशन ने भी चिट्ठी लिखी है। इन्होंने कंट्रैक्टर, स्कूल, हिन्दू मठ समेत किसी को भी नहीं छोड़ा। सबसे लूट रहे हैं। सभी लोग प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं, लेकिन वो चुप हैं।

बैंगलूरू की सड़कों को रिपेयर करने पर 20 हजार करोड़ खर्च कर दिए, फिर भी गड़्ढों में गाड़ी गिरने से 100 लोगों की मौत हो चुकी है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में बैंगलूरू की सड़कों की मरम्मत करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए। मुझे लगता है कि इन्होंने 20 गड्ढे भी रिपेयर नहीं किया होंगे। बैंगलूरू के अंदर सड़कों के गड्ढे में गाड़ी गिरने की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों ने 20 हजार करोड़ रुपए लूट लिया। कर्नाटक में सबकुछ बिकता है। पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने के लिए 75 लाख रुपए लिए जाते हैं। लेक्चरर बनने के लिए 25 लाख रुपए देने पड़ते हैं। 75 लाख देकर आने वाला सब इंस्पेक्टर तो जनता से पैसे ही मांगेगा। 25 लाख रुपए देकर आया लेक्चरर बच्चों का क्या भविष्य बनाएगा? यहां विधायक भी बिकते हैं। भाजपा का एक विधायक ने कहा है कि अगर आपके पास 2500 करोड़ रुपए है कि आप मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 2500 करोड़ रुपए में सरकार बनाने के लिए विधायक खरीद सकते हैं। मेरी अपील है कि अब इन सारी पार्टियों को उठा कर फेंकने दो और कट्टर ईमानदार पार्टी की सरकार लेकर आओ। पूरे देश के अंदर केवल ‘‘आप’’ ही कट्टर ईमानदार पार्टी है।

भ्रष्टाचार पर हमारा जीरो टालरेंस है, पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने गड़बड़ करने वाले अपने ही मंत्री और विधायक को जेल भेज दिया- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार अपनी जनता को फ्री बिजली-पानी, शिक्षा और दवाइयां नहीं देती है। इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया है। कर्नाटक पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज कैसे चढ़ गया। क्योंकि ये लोग सारा पैसा खा गए। दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, बसों में महिलाओं की यात्रा, सरकारी स्कूलों में पूरी शिक्षा, ड्रेस व किताबें फ्री है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सबका इलाज फ्री है। ‘‘आप’’ की सरकार ने पंजाब में भी बिजली फ्री कर दी है और 27 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। जबकि दिल्ली में हमने 12 लाख युवाओं को नौकरियां दिलवाई हैं। कर्नाटक में ये कुछ नहीं करते हैं, फिर भी तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं की बसों में यात्रा फ्री है, फिर भी हमारा बजट घाटे में नहीं है। क्योंकि हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। एक तरह कर्नाटक की जनता के पास 40 परसेंट वाली सरकार है और दूसरी तरफ जीरो परसेंट वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हम कर्नाटक में ईमानदार सरकार देंगे और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार जीरो करेंगे। पंजाब में हमारा एक मंत्री गड़बड़ करते पकड़ा गया और भगवंत मान ने अपने मंत्री को ही जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले हमारा एक विधायक गड़बड़ करते पकड़ा गया, तो उसे भी पकड़ कर जेल भेज दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा जीरो टालरेंस है। हम उनकी तरह पार्टीबाजी नहीं करते हैं। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, वो जेल जाएगा।

प्रधानमंत्री नहीं बोल सकते हैं कि मैं अच्छे स्कूल-अस्पताल बनाकर दिखाउंगा, उनको बनाने नहीं आते- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ की सरकार बनने पर हम कर्नाटक में भी बिजली फ्री करेंगे। स्कूल अच्छे करेंगे और पूरे कर्नाटक में शानदार सरकारी स्कूल बनवाएंगे और सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो बोल कर दिखा दें कि वो अच्छे स्कूल बनाकर दिखाएंगे। पीएम मोदी भी अपने मुंह से नहीं बोल सकते हैं कि मैं अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाकर दिखाउंगा। उनको अच्छे स्कूल-अस्पताल बनाने ही नहीं आते हैं। गुजरात में भाजपा की 30 साल से सरकार है लेकिन सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा की कई सालों से सरकार है, लेकिन स्कूलों का बुरा हाल है। केवल आम आदमी पार्टी ही छाती चौड़ी करके कह सकती है कि हमें वोट दो, हम आपके बच्चों का भविष्य बना देंगे। केवल आम आदमी पार्टी कह सकती है कि हम आपके बच्चों को रोजगार देंगे। हमारी सरकार बनती है, तो हम कर्नाटक के एक-एक युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करेंगे। जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक हर बेरोजगार युवा को 3-3 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मैं गारंटी देता हूं कि किसानों का बकाया लोन माफ किया जाएगा। एमएसपी का इंतजाम किया जाएगा और किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। ताकि किसान कर्ज से मुक्त हो सके और उनको दोबारा कर्ज न लेना पड़े। इसके लिए कर्नाटक को कट्टर ईमानदार सरकार चाहिए। इन पार्टियों के भरोसे कुछ नहीं होने वाला है। हमें एक मौका दें। अगर हम काम न करें, तो अगली बार हमें मौका मत दीजिएगा।

‘‘आप’’ की सरकार ने एक साल में ही 27790 सरकारी नौकरियां दी और 14 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया- भगवंत मान

पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने ‘‘आप’’ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भी पंजाब जैसी ही किसानों की समस्या हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालते ही पंजाब के गन्ना किसानों का 300 करोड़ रुपए दिया। पिछली सरकारों में गन्ना किसानों का यह 300 करोड़ रुपए बकाया था। इसके साथ ही हमने गन्ना का मूल्य बढ़ा दिया। पंजाब में 380 प्रति क्विंटल है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। वहीं, कर्नाटक में गन्ना किसानों को 180 से 200 रुपए प्रति क्विंटल ही गन्ने का दाम मिलता है। पंजाब में भी गन्ना मीलें कई-कई साल गन्ने का भुगतान नहीं करती थीं। 2.5 लाख सरकारी पद खाली हैं। अभी ‘‘आप’’ की सरकार बने एक साल भी नहीं हुए हैं और हमने 27790 सरकारी नौकरियां दी है। इसके अलावा 14 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया और आने वाले कुछ महीने में 14 हजार और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। हम हवाई बातें नहीं करते हैं। कर्नाटक में ओल्ड पेंशन स्कीम बड़ा मुद्दा है। सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बड़ा सहारा था। पंजाब में हमने ओल्ड पेंशन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और कैबिनेट में लाए हैं। केंद्र सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम के तहत पंजाब का 18 हजार करोड़ रुपए रखा हुआ है। हम उस पैसे को मांगेंगे।

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी को मौका मिलेगा, तो एक आम आदमी को मौका मिलेगा- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था शानदार हो गई है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 99.7 फीसद रिजल्ट है, जो प्राइवेट स्कूलों से भी अधिक है। अब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। यह सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की मेहनत का परिणाम है। इसके बदले मोदी सरकार ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नहीं चाहती है कि देश के बच्चे शिक्षित बनें। अगर हमारे युवा शिक्षित हो गए, तो उनको अपने वोट की कीमत पता चल जाएगी और वो विकास के नाम पर वोट देने लगेंगे। इसीलिए उन्होंने मनीष सिसोदिया को अंदर कर दिया। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सबका इलाज मुफ्त है। इसे रोकने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। हमें ईडी-सीबीआई से डरा नहीं सकते हैं। कर्नाटक में आम आदमी पार्टी को मौका मिलेगा, तो एक आम आदमी को मौका मिलेगा। पंजाब में हमने भ्रष्टाचार रोकने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। कई बड़े-बड़े लोग आज जेल में हैं। भ्रष्टाचार की सफाई के लिए झाड़ू चलानी पड़ेगी। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस सभी चोर हैं। इनको बाहर निकालना होगा। इसके बाद इनको पकड़ेंगे कि किसने कितना नुकसान किया। मेरी अपील है कि कर्नाटक की जनता एक हो जाए, हम आम आदमी पार्टी आपके साथ है। हम अपनी आजादी को कुछ परिवारों को सौंपने वाले नहीं हैं। यह देश किसी की जागीर नहीं है। यह 130 करोड़ लोगों का देश है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia