Scrollup

केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली और पंजाब में तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज नैशनल कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद मुज्ज़म्मिल खान, नैशनल कांग्रेस पार्टी के नेता एस.जी जिलानी और भारतीय निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ब्रम्ह पारचा सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक दिलीप पांडेय ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान ‘आप’ विधायक प्रवीन देशमुख और पार्षद सारिका चौधरी भी मौजूद रहीं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तिमापुर के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार आज एक बार फिर बड़ा हो रहा है। केजरीवाल सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर आज नैशनल कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद मुज्ज़म्मिल खान और एस.जी. जिलानी अपने कई साथियों के साथ आम आदमी में शामिल हो रहे हैं। वहीं दिल्ली प्रदेश से भारतीय निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ब्रम्ह पारचा जी अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं सभी साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। उम्मीद करता हूं कि हम सभी मिलकर एक लंबी दूरी तय करेंगे। आम आदमी पार्टी ने भारत को लेकर जो सपना देखा है, हम उस सपने को मिलकर सच करेंगे।

नैशनल कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद मुज्ज़म्मिल खान का परिचय
मोहम्मद मुज्ज़म्मिल खान नैशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ वह दिल्ली के सह-प्रभारी हैं। वह नैशनल कांग्रेस पार्टी पार्टी के स्टार कैंपेनर भी हैं। मुज्ज़म्मिल खान सूफीपथ स्प्रिचुअल फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। नैशनल यूथ रिफॉर्म फ्रंट के महासचिव हैं।

नैशनल कांग्रेस पार्टी के नेता एस.जी. जिलानी का परिचय
एस.जी. जिलानी नैशनल कांग्रेस पार्टी पार्टी से दिल्ली प्रदेश के महासचिव और प्रवक्ता हैं। YHN फाउंडेशन के महासचिव हैं। मोहम्मदिया फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रवादी कामगर मोर्चा के संयोजक हैं। दिल्ली मंच के संयोजक हैं। संविधान सुरक्षा मंच के कार्यकारी सदस्य हैं।

भारतीय निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ब्रम्ह पारचा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का शुक्रगुजार हूं कि आज मुझे पार्टी से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। आम आदमी पार्टी में शामिल होने की सबसे बड़ी बजह यह है कि केजरीवाल सरकार प्रदेश की जनता के हित में हर क्षेत्र में काम कर रही है। केजरीवाल सरकार विकास की राजनीति में सबसे आगे है, इसलिए आज में पार्टी का हिस्सा बन रहा हूं।

नैशनल कांग्रेस पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य साथियों में निम्नलिखित शामिल हैं-

  1. मोहम्मद अदीब, उपाध्यक्ष, नैशनल यूथ कांग्रेस पार्टी, दिल्ली प्रदेश
  2. उमैर अब्बासी, दिल्ली प्रदेश सचिव, नैशनल यूथ कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष, YHN फाउंडेशन
  3. कहकशन, निदेशक, रहनुमाई रिसोर्स सेंटर
  4. इंदू जोसेफ, नैशनल कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश सचिव और अध्यक्ष महिला विंग, दलित व अल्पसंख्यक मंच
  5. सैयद आतिर अली, महासचिव
  6. मोहम्मद शिराज
  7. यामिन अल्वी
  8. मोहम्मद यूसुफ
  9. समीन अक्रम
  10. समीर हुसैन
  11. राशिद
  12. शहज़ाद अहमद
  13. जीवन खत्री
  14. ज़ुबैर चौधरी
  15. उज़ैर
  16. जीशान अली
  17. समीर खान
  18. परवेज़
  19. खुशी
  20. फैज़ सिद्दकी
  21. नदीम
  22. इमरान
  23. अमान अली
  24. जीशान अली

भारतीय निगम कर्मचारी यूनियन से जो अन्य साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनके नाम निम्नलिखित हैं-

  1. देवकी
  2. रीटा
  3. सुनीता
  4. राजेंद्र बेनीवाल
  5. संजय कुमार
  6. सुमित पारचा
  7. अरुण
  8. शिव कुमार
  9. अनीता
  10. अतीत सारसर
  11. आरती
  12. मनीष खैराल
  13. पावन हाण्डा
  14. अनीता बालगुहेर
  15. अमित बालगुहेर
  16. महेंद्र सिंह
  17. जयभगवान
  18. वेद प्रकाश
  19. पवन टाँक
  20. प्रवीन कुमार
When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia