Scrollup

कांग्रेस नेता डॉ. अमरपाल जोशी और समाजसेवी सुनीता देवी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। ‘आप’ कार्यालय पर आधिकारिक तौर पर दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेता डॉ. अमरपाल जोशी के साथ आए कई अन्य साथियों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाना। ‘आप’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जी द्वारा जिस प्रकार से दिल्ली के लोगों की बेहतरी के लिए, समाज के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है, उससे प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होते रहे हैं। उसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता डॉ. अमरपाल जोशी अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उनके साथ समाज के लिए काम करने वाली सुनीता देवी भी पार्टी में शामिल हो रही हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

डॉ. अमरपाल जोशी का परिचय

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तक वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। जिला करावल नगर कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रहे हैं। इसके अलावा वह रेलवे भर्ती बोर्ड गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। टी.एस.सी दिल्ली हेडक्वार्टर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं। नेशनल एडवाइजरी कमेटी ऑफ फार्मास्यूटिकल मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर गर्वनमेंट ऑफ इंडिया के भी पूर्व सदस्य हैं। 2012 में हर्ष विहार वॉर्ड से नगर निगम चुनाव लड़ चुके हैं। 1993 में नंद नगरी विधानसभा चुनाव लड़ा था।

सुनीता देवी का परिचय
एनजीओ नव जाग्रति महिला एवं बाल विकास समिती के जरिए 9 राज्यों में कार्यरत हैं। एनजीओ के जरिए विशेषतौर पर महिलाओं व बच्चों के लिए काम करती हैं। सक्रिय रूप से समाज सेवा करती हैं। संस्था की तरफ से मुफ्त पढ़ाई का सामान देना व स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का काम करती हैं। कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का काम किया।

कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य साथियों में निम्नलिखित लोग शामिल हैं-

  1. बी.एस वर्मा, एक्स प्रिंसिपल एंड वाइस प्रेसिडेंट, कांग्रेस कमेटी, करावल नगर
  2. हरीश पंचाल, सेक्रेटरी, जिला करावल नगर, कांग्रेस कमेटी
  3. राय चंद्र, संत शिरोमणि रविदास मंदिर के प्रधान, जनरल सेक्रेटरी, कांग्रेस कमेटी
  4. हाजी नवाब, सेक्रेटरी, बाबरपुर जिला, कांग्रेस कमेटी
  5. हाजी मोहम्मद साकिर, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सुभाष मोहल्ला
  6. रियाजउद्दीन सैफी, कांग्रेस कमेटी, कबीर नगर
  7. अलीमुद्दीन सैफी, कांग्रेस कमेटी, कबीर नगर
  8. एहसान अली सैफी, मेंबर, कांग्रेस कमेटी
  9. सफीक, मेंबर, कांग्रेस कमेटी
  10. मोहम्मद सलाउद्दीन, मेंबर, कांग्रेस कमेटी
  11. ब्रह्मपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय चमार महासंघ
  12. राजवीर सिंह, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश अखिल भारतीय चमार महासंघ
  13. रूपेश कुमार, अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड दिल्ली
  14. प्रदीप कुमार, जनरल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड
  15. संत कुमार, जनरल सेक्रेट्री, गुरु रविदास मंदिर समिति दिल्ली
  16. ओमपाल सिंह, सेक्रेटरी, गुरु रविदास मंदिर समिति दिल्ली
  17. मोहम्मद शाहरुख
  18. जुबेर खान
When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia