Scrollup

 

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के घर हरयाणा जोड़ो अभियान के तहत हरियाणा के सभी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता अरविन्द केजरीवाल ने की बैठक में, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद  मौजूद रहे।

 

हरियाणा जोड़ो आन्दोलन के पहले चरण में मिली अपार सफलता को देखते हुए पार्टी ने इस अभियान के दुसरे चरण की शुरुआत करने का फैसला लिया है। अभियान का दूसरा चरण 16 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।

 

अभियान के सम्बन्ध में आज 10 अगस्त की सुबह अरविन्द केजरीवाल ने अपने घर पर हरियाणा के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई। बैठक में अभियान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। आगे की रणनीति को लेकर कुछ अहम बाते प्रदेश के पदाधिकारियों को समझाई गई जो निम्न प्रकार से हैं…….

 

1-जिस प्रकार आप सभी साथियों का प्रशिक्षण दिल्ली में किया जा रहा है ठीक इसी प्रकार से 12 अगस्त 2018 को रविवार के दिन सभी विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी हल्का उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, तथा पूरे विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

2- 12 अगस्त को विधानसभावार हो रहे प्रशिक्षण शिविर मैं प्रमुख रुप से सभी विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ  मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, तथा कार्यकर्ताओं को मिलाकर टीम तैयारी करनी है।

 

3-  हल्का उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी देनी है कि उसकी जिम्मेदारी में आने वाले सभी पांच मंडलों में गांव/मोहल्ला से प्रथम चरण में हरियाणा जोड़ो अभियान के दौरान जुड़े हुए नए सदस्यों के साथ द्वितीय चरण के हरियाणा जोड़ो अभियान के लिए गांव की तैयारी बैठक (13 से 15 अगस्त 2018)  की तारीख और समय सुनिश्चित करना है।

 

4- 12 अगस्त 2018 को विधानसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक खत्म होने के बाद 13 तारीख से सभी हल्का उपाध्यक्ष अपने-अपने मंडल/पोलिंग स्टेशन में आने वाले गांव/मोहल्लों में पहले से सुनिश्चित तैयारी बैठकों में हिस्सा लेंगे।

 

 

5-  हल्का उपाध्यक्ष गांव/मोहल्ले में बैठक के लिए जाएंगे, नवनियुक्त सदस्यों को अरविंद केजरीवाल का पत्र देकर उनका पार्टी में स्वागत करेंगे, उनके साथ बैठकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सरकार के कामों पर  तथा पार्टी के सभी विषयों पर सकारात्मक और नकारात्मक सभी प्रश्नों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद पूछेंगे की क्या आप अब भी आम आदमी पार्टी में जुड़े रहने के लिए, समय देने के लिए और काम करने के लिए तैयार हैं। अब जो भी साथी तैयार होंगे उनसे शपथ पत्र भरवाकर एक-एक करके सभी को शपथ दिलाने का काम करेंगे।

 

6-  सभी सदस्यों से शपथ पत्र भरवाने के बाद, उस गांव के लिए उनमें से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे। उसके बाद सभी साथियों से उनके गांव में चार से पांच बैठक आयोजित करने के लिए कहेंगे जिसकी पूरी  जिम्मेदारी आए हुए सदस्यों को ही देनी है।

 

7- सभा की तारीख तय करते समय हल्का उपाध्यक्ष को अपने समय की उपलब्धता का ध्यान रखना है, एक गांव में एक दिन में एक ही बैठक करनी है क्योकि हल्का उपाध्यक्ष के पास 5 पोलिंग स्टेशन/मंडल है, प्रत्येक दिन कम से कम 3 अलग-अलग गांव में एक एक हरियाणा जोड़ो अभियान सभा करना अनिवार्य है।

 

8- जिस प्रकार प्रथम चरण में हरियाणा जोड़ो अभियान की सभा की थी उसी प्रकार इन सभाओं के लिए भी, सभा से पहले लाउडस्पीकर से मुनादी  करवाना है, पर्चे बटवाने हैं, अरविन्द केजरीवाल का ऑडियो सन्देश चलाना है,  तथा रजिस्टर में सबकी उपस्थिति दर्ज करानी है, उसके बाद सभा का आयोजन करना है। और पहले चरण में जिस प्रकार से सदस्य बनाने का काम किया था इस चरण में भी वैसे ही सदस्य बनाने हैं!

 

9- सभी  सभाओं में मुनादी के लिए हैंड माइक, पर्चा, टोपियां, सदस्यता रसीद  तथा उपस्थिति रजिस्टर  मैं उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी  हल्का उपाध्यक्ष की होगी।

 

10 – सभी विधानसभाओं में ऑब्जरवेशन के लिए प्रदेश/ केंद्रीय कार्यालय से एक आब्जर्वर भेजा जाएगा। जो पदाधिकारीयों के काम में मदद करने के साथ साथ संगठन और कामों का अवलोकन करेंगे और प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir